IPL 2024: सिक्योरिटी तोड़ विराट कोहली से मिलने पहुंचा फैन, क्रीज पर RCB स्टार को किया हैरान, देखें Video

IPL 2024: आईपीएल 2024 में सोमवार, 25 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैच के दौरान जब विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए तो एक फैन द्वारा सुरक्षा उल्लंघन का एक वीडियो सामने आया, जोकि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, फैंस द्वारा सुरक्षा का उल्लंघन कर विराट कोहली के करीब आने का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। लेकिन इस वीडियो के जरिए एक बार फिर विराट कोहली की अद्वितीय लोकप्रियता देखने को मिली है।

Virat Kohli With Fan

वायरल वीडियो उस वक्त है जब विराट कोहली आरसीबी के लिए बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए थे। मैच में गेंद का सामना करने से पहले ही यह घटना घट गई। जैसे ही भारत के पूर्व कप्तान बल्लेबाजी क्रीज की ओर बढ़ रहे थे, एक दर्शक सिक्योरिटी को चकमा देकर उनके करीब पहुंच जाता है।

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर को गले लगाने के लिए खड़े होने से पहले फैन विराट कोहली के पैरों पर गिर गया, और फिर विराट कोहली को गले लगा लिया। इसी बीच सुरक्षाकर्मी दौड़कर आये और उसे ले गये। इस दौरान कोहली का रिएक्शन जरूर हैरान करने वाला था।

मैच की बात करें तो आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बाद पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और टीम के लिए सर्वाधिक स्कोर बनाया। अनुभवी बल्लेबाज ने 45 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह (25), सैम करन (23), जितेश शर्मा (27) और शशांक सिंह (21*) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।


ये भी पढ़ें- Video: मैच के बाद अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल करते दिखे विराट कोहली, अकाय और वामिका पर जमकर लुटाया प्यार

पंजाब के खिलाफ कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में दिखे और उन्होंने पंजाब की गेंदबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया। विराट कोहली ने अपनी सनसनीखेज 49 गेंदों में 77 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, जिससे आरसीबी को 177 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में मदद मिली। कोहली ने 2 छक्के और 11 चौके लगाए। घरेलू टीम को सफलतापूर्वक फिनिश लाइन पार करने और आईपीएल 2024 में छाप छोड़ने के लिए अंत में अनुभवी दिनेश कार्तिक ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 विकेट से मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+