VIDEO: 'ये शर्ट हमको दे दे गब्बर', शिखर धवन से फैंस ने मांगी जर्सी तो गब्बर ने सरेआम...
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने जिम्बाब्वे में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और टीम के लिए अहम रन बनाए।
नई दिल्ली, 23 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने जिम्बाब्वे में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और टीम के लिए अहम रन बनाए। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने शानदार तरीके से अपने नाम किया। भारत को पहले दो मुकाबले में एकतरफा जीत मिली, जबकि तीसरे मैच में टीम को जिम्बाब्वे से कड़ी टक्कर देखने को मिली।

जिम्बाब्वे दौरे पर शिखर धवन ने बनाए 154 रन
शिखर धवन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल तीन मुकाबलों में 154 रन बनाए। शिखर ने पहले मैच में नाबाद 81 रनों की पारी खेली। दूसरे मुकाबले में धवन ने तेज गति से 33 रन बनाने का काम किया। जबकि तीसरे वनडे मैच में शिखर धवन के बल्ले से अहम 40 रन निकले। जिम्बाब्वे दौरे से पहले वेस्टइंडीज में शिखर धवन फॉर्म में नजर आए थे और कुछ यादगार पारियां खेली थी।
Recommended Video

फैन ने लिखी पोस्टर पर दिल की बात
मैच देखने के लिए अक्सर फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की पोस्ट लेकर पहुंचते हैं। वहीं कुछ फैन ऐसे भी होते हैं जो अपने दिल की बात को पोस्ट पर लिखते हैं जिससे उनकी बात खिलाड़ी तक आसानी से पहुंच जाये। शिखर धवन के एक फैन ने तीसरे मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा ही किया। मैच के दौरान जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी और शिखर धवन आउट होकर पवेलियन लौट गए तो एक फैन की तस्वीरें वायरल होने लगी।

फैन ने लाइव मैच में गब्बर से मांगी जर्सी
दरअसल, शिखर धवन के डग आउट में पहुंच जाने के बाद एक फैन ने शिखर धवन से उनकी जर्सी मांग ली। शिखर के फैन ने पोस्टर दिखाते हुए बोर्ड पर लिखा कि क्या मुझे आपकी टी-शर्ट मिल सकती है शिखर धवन। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने ये शर्ट हमको दे दे गब्बर के टाइटल के साथ इस वीडियो को अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

पोस्टर देख जर्सी उतारने लगे शिखर धवन
शिखर धवन ने पोस्टर देखा तो उन्होंने बैठे हुए ही अपनी शर्ट उतारने की कोशिश की। लेकिन फिर उन्होंने इसे दोबारा पहन भी लिया। शिखर धवन का यह अंदाज देखकर कमंटेटर भी हंसने लगे। गब्बर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 289 रन बनाए। जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 276 रन ही बना सकी।












Click it and Unblock the Notifications