RCB ने की मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा, 'ऊंट के मुंह में जीरा' समान धन राशि का ऐलान

बीते बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के विजय सम्मान समारोह के मौके पर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। आरसीबी के ऊपर लोगों का गुस्सा जमकर फूटा। अब इस मामले में आरसीबी ने सहायता राशि देने की घोषणा की है।

फ्रेंचाइजी ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहयोग देने के लिए एक फंड बनाया गया है, जिसके तहत यह राशि दी जाएगी। इस फंड का नाम आरसीबी केयर्स है। इसी के अंतर्गत सहायता राशि दी जाएगा। हालांकि यह सहायता राशि काफी कम है।

rcb

RCB के बयान में कहा गया कि कल बेंगलुरु में हुआ दुर्भाग्यपूर्ण हादसा RCB परिवार के लिए बेहद पीड़ा और दुख का कारण बना है। श्रद्धांजलि और एकजुटता के प्रतीक के रूप में, RCB दिवंगतों के ग्यारह परिजनों में से प्रत्येक को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करती है।

आगे लिखा गया कि इसके अलावा, इस दुखद घटना में घायल हुए प्रशंसकों की मदद के लिए RCB Cares नामक एक फंड भी स्थापित किया जा रहा है। हमारे प्रशंसक हमेशा हमारे हर कार्य के केंद्र में रहते हैं। हम इस शोक की घड़ी में एकजुट हैं।

आरसीबी ने इस सीजन टाइटल जीतकर 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि अपने नाम की है लेकिन भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख की सहायता राशि 'ऊंट के मुंह में जीरा' समान है। इतने रुपये तो आईपीएल में एक अनकैप्ड प्लेयर के लिए भी नहीं है।

आईपीएल में एक अनकैप्ड प्लेयर को शामिल करने के लिए 30 लाख रुपये बेस प्राइस होती है। इससे कम नहीं होता है लेकिन उसी आरसीबी की जीत का जश्न मनाने आए फैन्स ने अपनी जान गंवा दी। अब सहायता राशि के तौर पर 10 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा हुई है। 11 लोगों की जान गई है, उस हिसाब से आरसीबी 1 करोड़ 10 लाख रुपये टोटल देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+