रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद को किया अनफॉलो? क्या पाकिस्तानी खिलाड़ी बना वजह, सामने आया असली सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब खबर तेजी से वायरल हो रही है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि रोहित इस बात से नाराज हैं कि SRH के मालिकों ने 'द हंड्रेड' लीग में पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद पर बोली लगाई। लेकिन क्या इस बात में रत्ती भर भी सच्चाई है? आइए करते हैं इसका पूरा फैक्ट-चेक।
कुछ पोस्ट्स में यह कहा गया कि सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन की टीम ने लंदन स्पिरिट (जिसमें SRH की हिस्सेदारी है) के जरिए पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 'द हंड्रेड' में जानबुझकर खरीदा। इसके तुरंत बाद खबरें उड़ने लगीं कि रोहित शर्मा इस फैसले से खफा हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए SRH को अनफॉलो कर दिया है।

फैक्ट-चेक: क्या वाकई रोहित ने किया अनफॉलो?
फॉलो लिस्ट का सच: रोहित शर्मा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की फॉलो लिस्ट की जांच करने पर पता चला कि उन्होंने पहले भी कभी सनराइजर्स हैदराबाद को फॉलो नहीं किया था। जब किसी को फॉलो ही नहीं किया, तो अनफॉलो करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। वह सिर्फ मुंबई इंडियंस को फॉलो करते हैं, अन्य किसी टीम को रोहित फॉलो नहीं करते हैं।
गलत कनेक्शन: रोहित शर्मा का किसी दूसरी लीग में किसी विदेशी खिलाड़ी के चयन को लेकर आईपीएल टीम को अनफॉलो करना तर्कहीन लगता है। ऐसी खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर क्लिकबेट के लिए फैलाई जाती हैं।
अबरार अहमद का ड्राफ्ट: 'द हंड्रेड' में खिलाड़ियों का चयन टीम मैनेजमेंट और कोचों की रणनीति का हिस्सा होता है, जिसका भारतीय कप्तान के निजी सोशल मीडिया व्यवहार से कोई सीधा लेना-देना नहीं है।
खबर पूरी तरह फर्जी है
यह साफ हो गया है कि रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अनबन की यह खबर पूरी तरह फेक है। रोहित शर्मा वर्तमान में अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस तरह के किसी भी विवाद में शामिल नहीं हैं। फैंस को ऐसी निराधार अफवाहों से बचने की सलाह दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications