Explainer: भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने का क्यों लिया फैसला? कारण है काफी बड़ा

Asia Cup 2025: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के ऊपर ओपरेशन सिंदूर किया था और कई हवाई बेस ध्वस्त कर दिए थे। भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी उबाल है और उसके साथ किसी भी तरह का सम्बन्ध नहीं रखने की मांग उठी। यहां तक कि क्रिकेट को भी दूर रखने की मांग उठ रही है।

एशिया कप का शेड्यूल आने के बाद सोशल मीडिया के ऊपर बीसीसीआई को निशाना बनाया जा रहा है। बोर्ड को पहलगाम आतंकी हमला भी याद दिलाया जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने पैसों को अपने देश से ऊपर रखा है।

asia cup

भारत ने एशिया कप और आईसीसी इवेंट्स में पाकिस्तान के साथ खेलने का निर्णय सोच-समझकर ही लिया है। इसमें कूटनीतिक योजना दिखाई देती है। भारत बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहा है। साल 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों को भारत में लाने की योजना है।

भारत का क्या है मकसद

ऐसे में पाकिस्तान को इसमें अड़ंगा लगाने से रोकना एक बड़ा मकसद है। अगर भारत एशिया कप और आईसीसी इवेंट्स में खेलने से मना करेगा, तो पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी में जाकर शिकायत की जाएगी। वहां यह बोला जाएगा कि भारत से हमारे साथ खेलों को लेकर कोई पहल नहीं होती, हमें वीजा भी नहीं मिलता है। ऐसे में ओलंपिक आयोजन के लिए यह देश योग्य नहीं है।

ग्लोबल सुपर पावर बनने पर नज़र

यहां खेलों में सुपर पावर बनने के अलावा भारत की योजना एक ग्लोबल लीडर बनने की भी है। ओलंपिक को खेलों का महाकुंभ कहा जाता है और इसका आयोजन कराने वाले देश की साख में अलग लेवल की वृद्धि होती है। भारत को आज विश्व में एक अलग पहचान तो मिली है लेकिन इसे और ऊपर लेकर जाने का प्रयास हो रहा है। उसी के तहत ओलंपिक पर नजरें हैं।

सरकार और बीसीसीआई का निर्णय

यह निर्णय सरकार और बीसीसीआई ने मिलकर लिया होगा। सरकार की परमिशन के बिना बीसीसीआई ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेलने का फैसला तो नहीं लिया होगा। ऐसा लग रहा है कि सरकार ने भविष्य के बारे में सोचते हुए एशिया कप को हरी झण्डी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+