Explained: क्या केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज नहीं खेलेंगे? जानिए इसका कारण
KL Rahul: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होना है। टीम में इस बार केएल राहुल शामिल हैं, जो पिछले सीजन लखनऊ की टीम के कप्तान थे। राहुल दिल्ली के लिए पहला मैच खेलेंगे या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है।
कप्तान अक्षर पटेल ने भी इसी तरफ इशारा किया है। शायद राहुल लखनऊ के खिलाफ आज विशाखापट्टनम में होने वाले मुकाबले से बाहर रहने वाले हैं। मुकाबले की पूर्व संध्या पर अक्षर पटेल ने बताया था कि वह टीम से जुड़े हैं लेकिन खेलने के बारे में अभी पता नहीं है।

कप्तान अक्षर पटेल ने कहा था कि वह (केएल राहुल) टीम में शामिल हो गए और हम सभी जानते हैं कि उन्हें व्यक्तिगत प्रॉब्लम है। इसलिए हम अभी तक नहीं जानते हैं। हम उनसे पूछेंगे कि सब ठीक है, तो खेलने के बारे में कल बता पाएँगे। अभी हमें पता नहीं है कि वह खेलने के लिए उपलब्ध होंगे कि नहीं।
KL Rahul को क्या समस्या है?
जहाँ तक पर्सनल मामले की बात है, तो केएल राहुल की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं। केएल राहुल पिता बनने वाले हैं। शायद यही एक वजह मानी जा रही है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। पिछले साल नवम्बर में खबर आई थी कि केएल राहुल की पत्नी प्रेग्नेंट हैं। वह बच्चे के जन्म के मौके पर शायद अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। इस वजह से आईपीएल के पहले मुकाबले से अनुपलब्ध हो सकते हैं।
KL Rahul को दिल्ली ने कितनी कीमत दी
पिछले साल लखनऊ की कप्तानी करते समय संजीव गोयनका के साथ केएल राहुल की बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। गोयनका उनके ऊपर गुस्सा हो रहे थे। इस सीजन राहुल ने अपना रास्ता अलग कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए। दिल्ली कैपिटल्स में केएल राहुल को 14 करोड़ की बड़ी रकम मिली है।












Click it and Unblock the Notifications