Explained: जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के कितने मैचों से रहेंगे बाहर? किस टीम के खिलाफ होगी वापसी

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह का मुंबई इंडियंस की टीम से बाहर होना एक बड़ा झटका है। मुंबई ने अब तक उनके बगैर तीन मुकाबले खेले हैं। दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, एक मैच में जीत दर्ज की है। फिटनेस समस्या की वजह से यह तेज गेंदबाज मुंबई की टीम से खेल नहीं पा रहा है।

मुंबई इंडियंस से बाहर चल रहे बुमराह को अभी और बाहर रहना पड़ेगा। आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम का मैच है और इसमें बुमराह नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है कि वह कब तक ऐसे बाहर रहेंगे। कहीं देर ना हो जाए।

jasprit bumrah

आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस घरेलू सरजमीं पर 7 अप्रैल को खेलने वाली है। उस मैच में भी टीम के साथ बुमराह नहीं जुड़ने वाले हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार बुमराह जनवरी से ही रिहैब में थे। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलकर आने के बाद से वह बाहर थे।

वह हाल के हफ्तों में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने गेंदबाजी लोड पर काम कर रहे हैं और उन्हें फिटनेस टेस्ट के अंतिम दौर के करीब माना जा रहा है। बीसीसीआई मेडिकल टीम से ऑल-क्लियर होने के बाद ही बुमराह एमआई के साथ लिंक कर सकते हैं और आईपीएल में खेल सकते हैं।

Jasprit Bumrah दो मैचों से बाहर

इसका मतलब यह है कि बुमराह अगले दो मैचों में तो मुंबई के लिए पक्का नहीं खेलेंगे। इसके बाद भी वह बाहर हो सकते हैं। आगे का अपडेट बात में सामने आएगा। हालांकि प्रयास तो यही हो रहा है कि वह फिट हो जाएं लेकिन जल्दीबाजी करने से और नुकसान है।

Take a Poll

Jasprit Bumrah के लिए टेस्ट सीरीज अहम

जून में भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए जाना है। ऐसे में बुमराह को उस सीरीज के लिए फिट होना जरूरी है। इस वजह से आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर रहने में कोई गलत बात नहीं है। वह धमाकेदार अंदाज में वापसी कर सकते हैं। जव तक वह वापसी नहीं करते हैं, तब तक मुंबई को उनके बिना खेलना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+