Explained: कैसे भारतीय टीम गाबा में बचा सकती है हार? ऑस्ट्रेलिया को लगने वाला है बड़ा झटका
IND vs AUS: ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने गाबा टेस्ट मैच में टीम इंडिया की स्थिति खराब कर दी। मैच के दूसरे दिन कंगारुओं ने स्कोरबोर्ड पर 400 से ज्यादा रनों का आंकड़ा लगा दिया। अब भारतीय टीम को इस मैच में जीत दर्ज करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 405 रन बनाए। अब कंगारू 500 का स्कोर हासिल करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। एलेक्स कैरी 45 रनों के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। बचे हुए तीन दिनों के खेल में टीम इंडिया को हर विभाग में ऑस्ट्रेलिया से आगे रहना होगा।

पिछले मैच में भारत की बैटिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि गाबा में पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया बढ़त नहीं ले पाएगी। यहाँ मेजबान टीम का पलड़ा भारी है। ऑस्ट्रेलिया के पास दो स्थितियां हैं। मैच जीतने का मौका या ड्रॉ। भारत के पास मैच हारने के अलावा ड्रॉ का अवसर है।
भारतीय टीम इस मैच में हार से बच सकती है और अच्छी खबर मौसम को लेकर है। मौसम टीम इंडिया को इस मुकाबले में हार से बचा सकता है। अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट कुछ इसी तरह का है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को इससे निराशा हो सकती है।
एक्युवेदर के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को गाबा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ सकता है। 90 प्रतिशत आसार बरसात के हैं। इसके बाद मंगलवार को और ज्यादा प्रबल संभावना है। 100 फीसदी बारिश की संभावना है तथा अंतिम दिन भी 89 फीसदी बरसात के आसार हैं।
पहले दिन भी कुछ यही हुआ था। भारी बारिश के बाद पूरे दिन खेल शुरू ही नहीं हो पाया था। आने वाले दिनों में अगर यही स्थिति रहती है, तो टीम इंडिया की हार बच जाएगी। अगर बारिश से मैच ड्रॉ रहता है, तो ऑस्ट्रेलिया को काफी निराशा होगी क्योंकि उनकी बैटिंग इस मैच में धांसू रही है।












Click it and Unblock the Notifications