Explained: क्या अब भी हो सकता है चैम्पियंस ट्रॉफी की भारतीय टीम में बदलाव? कैसे होगा यह संभव
Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के जिन प्लेयर्स को खेलने के लिए चुना गया है, वे खुश हैं और जिनको मौका नहीं मिला उनको निराशा हुई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए जाना है। यूएई में भारतीय टीम के मुकाबले खेले जाने हैं।
भारतीय टीम की घोषणा 18 जनवरी को हुई थी। मोहम्मद सिराज और संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिलने पर सवाल भी खड़े हुए हैं। उधर शुभमन गिल को उपकप्तान बनाकर एक बड़ा संकेत दिया गया है। गिल को भविष्य के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है।

आईसीसी की डेडलाइन आने के बाद टीमों की घोषणा देखने को मिली और बीसीसीआई की तरफ से रोहित शर्मा और अजित अगरकर ने प्रेस वार्ता करते हुए टीम की घोषणा कर दी। जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं लेकिन उनको टीम में रखा गया है और खेलने का फैसला फिटनेस पर तय होगा।
क्या अब टीम में हो सकता है बदलाव
सवाल यह भी है कि क्या भारतीय टीम में अब कोई प्लेयर्स एंट्री नहीं कर सकता। चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई यही टीम फाइनल है। इसका जवाब है कि टीम में बदलाव करने के लिए अभी समय है। स्थायी टीम की लिस्ट आईसीसी को भेजने में अभी समय बचा है।
क्या है आईसीसी की डेडलाइन
चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी को होना है। इवेंट से टीक एक सप्ताह पहले तक टीमों में बदलाव किया जा सकता है। इसका मतलब है कि 12 फरवरी तक टीम में किसी तरह का कोई बदलाव किया जा सकता है। हालांकि टीम इंडिया में परिवर्तन की आशंका कम ही है।
टीम इंडिया में कैसे हो सकता है बदलाव
एक कंडीशन में टीम इंडिया में परिवर्तन किया जा सकता है। इस दौरान कोई प्लेयर अगर चोटिल हो जाता है, तो टीम में बदलाव किया जा सकता है। बुमराह की फिटनेस पर नज़र है, वह खेल पाएंगे या नहीं, यह आने वाले समय में ही साफ़ हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications