IND vs PAK: बाबर की आलोचना करते हुए फूट-फूटकर रोया पूर्व खिलाड़ी, लाइव टीवी का वीडियो वायरल

IND vs PAK: भारत के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। जीत की तरफ जाती हुई पाकिस्तानी टीम अंतिम ओवर में पराजित हो गई और अब वर्ल्ड कप से बाहर होने के कगार भी पहुँच गई है। कप्तान बाबर आज़म और तमाम खिलाड़ियों की आलोचना भी हो रही है।

टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को देखकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने भी बाबर आज़म की आलोचना की लेकिन इस दौरान उनका गला भर आया। इस तरह टीम के खराब प्रदर्शन को देखकर वह भावुक हो गए। लाइव शो में बासित अली रोने लगे। इसका वीडियो भी सामने आ गया।

pakistan team

120 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए हार का दर्द बासित अली नहीं खेल पाए। उन्होंने कहा कि मैं जब आलोचना करता हूँ, तो कहते हैं कि देश के खिलाफ हूँ। मैं कल भी पाकिस्तानी था, आज भी हूँ और आगे भी रहूँगा। उन्होंने टीम के प्रति अपनी निष्ठा का का दावा भी किया।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पास जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था। यूएसए के खिलाफ हार के बाद पाक टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पाक टीम के गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी निभाया लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया।
टॉस जीतकर भारत को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित करते हुए पाक ने धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया 19 ओवर खेलकर महज 119 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद बल्लेबाजों ने अपना काम अच्छी तरह नहीं किया और टीम को हार मिली।

रिजवान ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। पूरे ओवर खेलने के बाद भी पाक टीम 7 विकेट पर 113 रनों के कुल स्कोर पर पहुँच पाई। इस तरह भारतीय टीम ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे, वह 3 विकेट लेने में सफल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+