'सबूत चाहिए तो दे दूंगा,' शोएब मलिक ने की मैच फिक्सिंग, पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल लाने वाला खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट को कई विवादों का सामना करना पड़ा है, जिसमें मैच फिक्सिंग सबसे गंभीर है। आमिर, सलमान बट और मोहम्मद आसिफ सहित कई खिलाड़ियों को ऐसे अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया और जेल भी जाना पड़ा। अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक पर बासित अली ने मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया है।
मैच फिक्सिंग में जितना नाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम का आया है, उतना शायद ही किसी अन्य टीम का आया होगा। तीन दशक पहले से पाकिस्तान का नाम फिक्सिंग में आता रहा है। बासित अली ने अपने यूट्यूब वीडियो में शोएब मलिक पर आरोप जड़कर भूचाल ला दिया है।

अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बासित अली ने दावा किया कि शोएब मलिक ने रमीज राजा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जानबूझकर मैच हारने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि जो देश के बारे में नहीं सोचता, उसे मेंटर नहीं बनाया जाना चाहिए। जिसने स्वीकार किया है कि उसने जानबूझकर मैच हारा है उसे मेंटर नहीं बनाया जाना चाहिए। अगर आपको सबूत चाहिए तो मैं दे दूंगा। रमीज राजा साहब ने शोएब मलिक का इंटरव्यू लिया था।
शोएब मलिक को आगामी पाकिस्तान चैंपियंस कप (घरेलू क्रिकेट) में स्टैलियंस टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है, जो एक प्रमुख एकदिवसीय घरेलू टूर्नामेंट है। हालांकि बासित अली का मानना है कि मलिक मैच फिक्सिंग में कथित संलिप्तता के कारण इस भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
बासित मलिक का खुलासा काफी बड़ा है। उनकी बातों में सच्चाई भी हो सकती है क्योंकि मैच फिक्सिंग में पाकिस्तानी प्लेयर्स का नाम पहले भी आता रहा है। कई खिलाड़ी बैन भी हुए हैं। अगर शोएब मलिक ने फिक्सिंग की है, तो हैरान नहीं होना चाहिए।
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के ट्रेवल को लेकर बासित अली ने कहा कि यह पूरा निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर निर्भर करता है। अगर वह सहमत हो जाते हैं, तो भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए ट्रेवल कर लेगी।












Click it and Unblock the Notifications