'रोहित शर्मा की भारतीय टीम को अब डर नहीं लगता', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने मैच से पहले दिया बड़ा बयान

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है, 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में टीमों के बीच वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए टक्कर होगी।

Misbah Ul Haq said about Suryakumar Yadav: टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है, 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में टीमों के बीच वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए टक्कर होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न के ग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान के खिलाफ होगा बड़ा मुकाबला

पाकिस्तान के खिलाफ होगा बड़ा मुकाबला

भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान से भिड़ना है। इस मुकाबले पर फैंस की निगाहें बनी हुई है। पिछले साल पहली बार भारत को वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस साल भारत की कोशिश पाकिस्तान को हराकर हिसाब बराबर करने पर होगी। लेकिन जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है।

बदला है भारतीय खिलाड़ियों का खेलने का अंदाज

बदला है भारतीय खिलाड़ियों का खेलने का अंदाज

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच मिस्बाह उल हक ने इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले कहा कि भारतीय टीम को अब डर नहीं लगता। मिस्बाह उल हक ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज अटैकिंग अप्रोच के साथ बल्लेबाजी करते हैं। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड की तरह बल्लेबाजी करती है। उन्होंने अपने खेलने का अंदाज बदला है, अब वह शुरू से ही आक्रमक बल्लेबाजी करने की कोशिश करते हैं।

सूर्यकुमार यादव को लेकर मिस्बाह ने दिया बयान

सूर्यकुमार यादव को लेकर मिस्बाह ने दिया बयान

मिस्बाह उल हक ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। मिस्बाह उल हक ने कहा कि सूर्या के आने से मुझे लगता है कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी पहले से काफी मजबूत हो गई है। सूर्यकुमार यादव के पास ऐसी काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाज के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं। उनकी जो रेंज है और जिस तरह के वह शॉट्स खेलते हैं, उन्हें रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होगा।

कोहली ने भी बदला बल्लेबाजी करने का तरीका

कोहली ने भी बदला बल्लेबाजी करने का तरीका

सूर्यकुमार यादव को लेकर मिस्बाह उल हक ने आगे कहा कि उनके आने से टीम के टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी में बदलाव आया है। सूर्या को देखकर कोहली ने भी अपनी बल्लेबाजी करने के तरीके को बदला है, अब वह समय नहीं लेते बल्कि आते ही तेज खेलने की कोशिश करते हैं। भारतीय टीम का मिडल ऑर्डर काफी मजबूत है। दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या टीम के लिए अंत के ओवरों में काफी उपयोगी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+