सचिन-गांगुली के साथ ओपन कर चुके इस क्रिकेटर ने फिल्मों में बनाया नया करियर, साउथ इंडिया में बन गया 'हीरो'
भारत के एक क्रिकेटर थे, सदगोपन रमेश; ये ओपनिंग बल्लेबाज कुछ समय के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बना और आज फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा है। रमेश भारतीय क्रिकेट में बहुत नाजुक समय पर आए थे, तब टीम इंडिया में स्थापित टेस्ट और वनडे ओपनरों की तलाश जारी थी।
बाए हाथ के बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा से टीम इंडिया में जगह भी बनाई और 19 टेस्ट व 24 वनडे मैच भी खेले। उन्होंने ओपनिंग करते हुए महान सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के साथ साझेदारियां की। (Image- Social Media)

रमेश ने भारत के लिए 2 शतक और 14 फिफ्टी भी जड़ी हैं लेकिन तमाम तरह की संभावनाओं के बावजूद वे टीम इंडिया में स्थायी जगह नहीं बना पाए। इसके बावजूद 90 के दशक के क्रिकेट प्रेमी आज भी रमेश और डब्लू रमन जैसे बल्लेबाजों का नाम आज भी जानते हैं।
रमेश ने पिछले 8 साल से संन्यास के बाद बल्ले को हाथ नहीं लगाया। आईपीएल उनके सामने था लेकिन उन्होंने अपना करियर ही चेंज करने की ठान ली और मनोरंजन की दुनिया में हाथ आजमाए। रमेश क्रिकेटर से कलाकार बन गए और उन्होंने 2008 में तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू किया।
वे हिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म संतोष सुब्रमण्यम में एक कास्ट मेंबर थे और इस फिल्म में जयम रवि, जेनेलिया डिसूजा और प्रकाश राज जैसे कलाकार थे। इस फिल्म ने 56वें फिल्मफेयर साउथ अवार्ड में बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड के लिए नॉमिनेशन पाया था।
रमेश 2011 में स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म पोट्टा पोट्टी में लीड एक्टर भी बने। इस फिल्म को समीक्षकों ने पॉजिटिव रिव्यू दिए थे। इसके अलावा रमेश ने मधा गाजा राजा फिल्म में भी भूमिका निभाई।
रमेश ने चेन्नई में 2019 में कराओके में स्पेशलाइजेशन कराते हुए एक मल्टीपरपज स्टूडियो खोला है जिसका नाम' स्वरास' है। रमेश मौजूदा समय में एक क्रिकेट कमेंटेटर के साथ-साथ एक रियलिटी टीवी शो पर जज की भूमिका भी निभा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications