World Cup 2023: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये चार टीमें, इयोन मॉर्गन ने बताया कौन जीतेगा ट्रॉफी

World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इंडिया (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच लीग मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जा सकता है। प्रतिष्ठित खिताब जीतने के लिए कुल 10 टीमें 48 मैचों में भारत के 10 स्थानों पर एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने होंगी।

मॉर्गन ने चार पसंदीदा टीमों का किया चुनाव
दरअसल, 50 ओवर के मेगाइवेंट के 13वें संस्करण की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan), जो कप्तान के रूप में वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र अंग्रेज हैं, उन्होंने इसके बारे में अपनी भविष्यवाणियां की हैं। मॉर्गन ने वनडे वर्ल्ड कप और खिताब जीतने के लिए चार पसंदीदा टीमों को चुना है।

Eoin Morgan

न्यूजीलैंड को किया नजरअंदाज
जबकि अपनी प्री-टूर्नामेंट पसंदीदा लिस्ट में उन्होंने पूर्व विजेता भारत और पाकिस्तान के साथ-साथ एशेज प्रतिद्वंद्वियों इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को शामिल किया है, उन्होंने आश्चर्यजनक रूप से न्यूजीलैंड को नजरअंदाज कर दिया है। दरअसल, न्यूजीलेंड वनडे विश्व कप के पिछले दो संस्करणों (2015 और 2019) के फाइनल में पहुंची है और 2007 और 2011 में सेमीफाइनल तक पहुंची है।

36 वर्षीय पूर्व कप्तान ने WION के साथ बातचीत के दौरान कहा कि, 'जब टूर्नामेंट के आखिर की बात आती है, तो मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि इंग्लैंड वहां होगा, और भारत भी वहां होगा। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं। जब दो बहुत बड़ी प्रतियोगिताओं की बात आती है तो मजबूत टीमें और दो दावेदार होते हैं।

उन्होंने टीम इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि, 'उनके पास बहुत प्रतिभा है। खासकर से 50 ओवर के फॉर्मेट में, आपको सभी आधारों को कवर करने की आवश्यकता होती है, और मैं कहूंगा कि वे टीमें ऐसा करती हैं।' विशेष रूप से मेगाइवेंट में भारत की संभावनाओं के बारे में बोलते हुए, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि मेन इन ब्लू पसंदीदा होंगे।

ये भी पढ़ें- India vs West Indies: वेस्टइंडीज और भारत के बीच कौन जीतेगा पहला टी20 मैच? जानें किसका पलड़ा है भारी

मॉर्गन ने एमएम धोनी को किया याद
इयोन मॉर्गन ने कहा कि, मेरा मानना है कि वे एक उत्कृष्ट क्रिकेट टीम हैं और विश्व कप में भी पसंदीदा होंगी। आपको घड़ी को इतना पीछे ले जाने की ज़रूरत नहीं है, जब 2011 में एमएस धोनी कप्तान थे, और सभी भारतीय प्रशंसकों के लिए वह जादुई क्षण था जब उन्होंने उस गेंद को लॉन्ग-ऑन पर छक्का मारा और भारत ने ट्रॉफी जीत ली।' उन्होंने आगे कहा कि, इस टूर्नामेंट का मुझे बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+