टीम इंडिया हो जाओ सावधान... इंग्लैंड है तैयार, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लीड्स में खेला जा रहा तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच भी इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीत लिया है। मेजबान टीम के सामने 296 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने केवल 54.2 ओवर के खेल में 3 विकेट खोकर बहुत ही आसानी
नई दिल्ली: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लीड्स में खेला जा रहा तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच भी इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीत लिया है। मेजबान टीम के सामने 296 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने केवल 54.2 ओवर के खेल में 3 विकेट खोकर बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया। इससे पहले दूसरा टेस्ट में भी इंग्लैंड ने लगभग 300 रन का टारगेट वनडे की स्टाइल में चेज करते हुए सिर्फ 50 ओवर में हासिल कर लिया था। इंग्लैंड ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बार भी कीवी टीम को खुद पर हावी नहीं होने दिया और सीरीज में क्लीन स्वीप करने में कामयाबी हासिल की।

फिर बोला जॉनी का बल्ला
टारगेट का पीछा करते हुए जॉनी बेयरस्टो ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने केवल 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 44 गेंदों में 71 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी में भी जॉनी ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 157 गेंदों पर 162 रन की पारी खेली थी। नॉटिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी उन्होंने 136 रन बनाए थे।
बेयरस्टो के अलावा पूर्व कप्तान जो रूट ने फिर से कीवी गेंदबाजों को खूब पानी पिलाया। टारगेट का पीछे करते हुए उन्होंने नाबाद 86 रन का पारी खेली। पूरी सीरीज में रूट ने 99 की धमाकेदार औसत से कुल 396 रन बनाए। 6 पारियों में उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक देखने को मिला।
There was only one way to win it really wasn't there? 😃
Scorecard/clips: https://t.co/AIVHwaRwQv🏴 #ENGvNZ 🇳🇿 pic.twitter.com/KZ9UGAtMap— England Cricket (@englandcricket) June 27, 2022

बदली इंग्लैंड क्रिकेट की तस्वीर
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टेस्ट फॉर्मेट के लिए पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया था। इसके अलावा बोर्ड ने जो रूट के कप्तानी छोड़ने के बाद स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया था। अब रिजल्ट सबके सामने हैं। स्टोक्स और मैकुलम की जोड़ी न्यूजीलैंड पर भारी पड़ी और इंग्लैंड से 3-0 से टेस्ट सीरीज पर अपना कब्जा जमाया।

टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी
इंग्लैंड की यह शानदार फॉर्म भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी है। दरअसल, 1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच रिशेड्यूल टेस्ट मैच खेला जाना है और इंग्लैंड जिस फॉर्म के साथ क्रिकेट खेल रहा है, ऐसे में टीम इंडिया को उन्हें हराने के लिए बहुत से पापड़ बेलने पड़ेंगे।
याद दिला दें कि पिछले साल कोरोना के चलते पांचवें टेस्ट मैच को स्थगित कर दिया गया था। उस समय ये मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाना था। अब यही मैच एजबेस्टन में होगा। भारतीय टीम फिलहाल टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और अगर पांचवां टेस्ट भारत जीत जाता है या मैच ड्रॉ होता है, भारत 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज अपने नाम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications