ENG vs SL: बल्लेबाज मचाएँगे गदर या गेंदबाज काटेंगे बवाल? श्रीलंका-इंग्लैंड मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट
ENG vs SL Pitch and Weather: इंग्लैंड और श्रीलंका 29 अगस्त से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए कमर कस चुके हैं। मैनचेस्टर में पांच विकेट से जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने की कोशिश करेगी। कप्तान ओली पोप अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए बेताब हैं।
इस बीच श्रीलंकाई टीम अपनी हार के बावजूद कामिंडू मेंडिस के शानदार शतक से प्रेरणा ले सकती है। हालांकि श्रीलंकाई टीम के लिए इंग्लैंड को पराजित कर पाना उतना आसान कार्य नहीं होने वाला है। बेहतरीन खेल के दम पर ही घर में इंग्लैंड को पटखनी दी जा सकती है। श्रीलंका के लिए यह मैच करो या मरो वाला है।

इंग्लैंड vs श्रीलंका पिच रिपोर्ट
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच से गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है। अगर बल्लेबाज सेट होकर बैटिंग करें, तो रन आने शुरू होंगे। तेज गेंदबाजों के पास अपना जलवा दिखाने का मौका रहेगा। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला सही साबित हो सकता है।
इंग्लैंड vs श्रीलंका मौसम अपडेट
लॉर्ड्स के लिए मौसम का पूर्वानुमान अनुकूल है। तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और आसमान में आंशिक रूप से धूप रहेगी। हवा पश्चिम से 13 किमी/घंटा की मध्यम गति से चलेगी, कभी-कभी 35 किमी/घंटा तक की गति पकड़ सकती है। बादल छाए रहने का अनुमान 30% है और बारिश की संभावना केवल 1% है।
श्रीलंका टीम
निशान मदुश्का, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा, निसाला थरका, जेफरी वेंडरसे, रमेश मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा
इंग्लैंड टीम
बेन डकेट, डैनियल लॉरेंस, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, शोएब बशीर, हैरी सिंह, जोश हल, जॉर्डन कॉक्स












Click it and Unblock the Notifications