ENG vs SA: इंग्लैंड को बुरी तरह धोने के बाद क्लासेन ने दिखाई दरियादिली, कहा- मैं इसका हकदार नहीं हूं...

England vs South Africa, 20th Match: इंग्लैंड की टीम को वर्ल्ड कप में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराकर दमदार वापसी की है। नीदरलैंड के खिलाफ पिछला मुकाबला हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतकर अपना नेट रन रेट भी सुधार लिया है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

अफ्रीका ने बनाए थे 399 रन: दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 399 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं। जो बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। दक्षिण अफ्रीका से मिले 400 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम प्रेशर को झेल नहीं पाई। इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इस मुकाबले में बल्ले से अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 17 गेंद में 43 रन बनाकर हार के अंतर को कुछ हद तक कम किया।

england vs south africa 1

क्लासेन ने जीता दिल: दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले हेनरिक क्लासेन को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। क्लासेन के शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 399 रन जड़ने में कामयाबी हासिल की। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड लेते समय क्लासेन कहा कि वह इस अवार्ड की हकदार नहीं है बल्कि मार्को यानसेन को यह अवॉर्ड देना चाहिए था। बता दें कि मार्को यानसेन ने इस मैच में नाबाद 43 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा गेंद उन्होंने 5 ओवर के स्पेल में 35 रन देकर दो विकेट झटके थे।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जे, केशव महाराज, कगिस रबाडा, लुंगी एंगिडी।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल रशीद, गस एटिंकसन, मार्क वुड, रीस टॉप्ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+