ENG vs AUS, Head to Head: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
England vs Australia, 1st T20I Head to Head: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक टी20 सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरे की शुरुआत, आज 11 सितंबर, को साउथेम्प्टन के द रोज़ बाउल में पहले मैच से होगी। क्रिकेट के इन दो दिग्गजों के बीच होने वाले मुक़ाबले में फैंस को धमाकेदार एक्शन की उम्मीद हैं। मैच से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
स्कॉटलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद जोश में ऑस्ट्रेलिया
मिशेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके विपरीत, इंग्लैंड ने फिल साल्ट की अगुवाई में अपनी टी20 टीम में बदलाव किया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20I मैच भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेट कीपर/कप्तान), विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, रीस टॉपले।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आमने-सामने का रिकॉर्ड बराबरी का है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 24 टी20आई में से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने 11-11 मैच जीते हैं, जबकि दो मैच बिना परिणाम के समाप्त हुए हैं।
ये भी पढ़िए- AFG vs NZ: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट में बारिश ने फिर से बिगाड़ दिया खेल, तीसरे दिन का मैच हुआ रद्द
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड का मैच कौन जीतेगा?
बेशक मिशेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद मैदान पर उतर रही है, लेकिन ये मैच काफ़ी करीबी होने वाला है। हालांकि, इंग्लैंड के नए खिलाड़ियों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी हो सकता है। उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया मैच जीतेगा।












Click it and Unblock the Notifications