T20 World Cup से बाहर हुआ एक और बड़ा खिलाड़ी, प्रैक्टिस के दौरान लगी गंभीर चोट
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ा झटका लगा है। रीस टॉप्ली (Reece Topley) चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
England bowler Reece Topley ankle injury: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ा झटका लगा है। रीस टॉप्ली (Reece Topley) चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान रीस टॉप्ली (Reece Topley) ने शानदार गेंदबाजी कर सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इससे पहले भारत के खिलाफ भी रीस टॉप्ली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले फील्डिंग करते समय चोटिल होने के कारण वह इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड को तगड़ा नुकसान
रीस टॉप्ली के बाहर होने से इंग्लैंड की टीम को वर्ल्ड कप में तगड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। टी-20 में इस साल इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रीस टॉप्ली टॉप पर हैं ऐसे में उनका इस तरह बाहर होना टीम की गेंदबाजी को कमजोर करने का काम करेगी। कप्तान जोस बटलर भी रीस टॉप्ली को लेकर कई बार पॉजिटिव बातें करते दिखाई दे चुके हैं।

जल्द होगा रिप्लेसमेंट का ऐलान
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में रीस टॉप्ली की जगह किसे मौका दिया जाएगा, इस बात की घोषणा जल्द की जा सकती है। पहले ऐसी संभावनाएं थी कि टॉप्ली शायद शुरुआती कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरे टूर्नामेंट में उनका खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। लिहाजा इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड जल्द ही रीस टॉप्ली की जगह किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है।

इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे बटलर, ऐसी है टीम
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम- जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम कुर्रन, क्रिस जोर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, डेविड विले, क्रिस वोक्स, मार्क वुर्ड और एलेक्स हेल्स।












Click it and Unblock the Notifications