ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, 21 वर्ष के खिलाड़ी को किया गया शामिल

England Team: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित कर दी गई है। इस टीम में 21 वर्ष के प्लेयर को शामिल किया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की वजह से युवा खिलाड़ी जेम्स रीव को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

रीव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2500 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। कम उम्र में इस प्रदर्शन का फल उनको मिला है और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ उनको डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। खास बात यह भी है कि वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हैं।

england team

ईसीबी ने इस बारे में कहा कि जेम्स रीव को जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। मुकाबला 22 मई को ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगा। रीव अगले सप्ताह प्री-सीरीज़ ट्रेनिंग कैंप में टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय समर की शुरुआत की तैयारी शुरू हो गई है।

इंग्लिश टीम में रीव को जॉर्डन कॉक्स की जगह शामिल किया गया है, वह चोट की वजह से टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। घरेलू मैच के दौरान ही वह चोटिल हुए थे। इससे इंग्लिश टीम में रिप्लेसमेंट प्लेयर की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद रीव के नाम पर विचार किया गया।

रीव ने लिस्ट ए क्रिकेट में भी दो शतकीय पारियां खेली हैं। रेड बॉल क्रिकेट में वह डेब्यू करने पर कमाल कर सकते हैं। 21 साल की उम्र में टेस्ट टीम में जगह मिलना बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी रीव ने अपने खेल से प्रभावित किया था।

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ इंग्लैंड का टेस्ट मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत नहीं आता है। टेस्ट चैम्पियनशिप में सिर्फ 9 ही टीमें खेलती हैं। अब देखना होगा कि वह डेब्यू कैप पाने में सफल रहेंगे या नहीं।

इंग्लैंड टीम इस प्रकार है
बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जेम्स रेव, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+