England vs New zealand: फिलिप्स के जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाई न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ने 20 रन से हराया

T20 world cup 2022 में आज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हरा दिया है। बेहद रोमांचक मोड़ तक पहुंचे मैच में न्यूजीलैंड 180 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। एक समय मैच में ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से इस मुकाबले को जीत जाएगा, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए मैच का रूख अपनी तरफ पलट लिया। कीवी टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने अपनी टीम को जीत दिलाने की आखिर तक संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरी तरफ से लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और यह न्यूजीलैंड की हार का कारण बना।

Glenn Phillips

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Jos Buttler की आंधी में टूटे ये रिकॉर्ड, अभी देखें | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए फिलिप्स

    आपको बता दें कि ग्लेन फिलिप्स ने 36 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 172 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान विलियम्सन के साथ उन्होंने एक अहम साझेदारी भी की। फिलिप्स को अपनी पारी के दौरान एक जीवनदान भी मिला था, लेकिन वो उसका भरपूर फायदा नहीं उठा पाए और 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर वो आउट हो गए। फिलिप्स को यह जीवनदान 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिला था।

    10वें ओवर में फिलिप्स का छूटा था कैच

    दरअसल, आदिल रशीद के ओवर में ग्लेन फिलिप्स का कवर पॉइंट पर मोईन अली ने कैच छोड़ दिया था। उस वक्त ग्लेन फिलिप्स 16 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। आदिल रशीद के ओवर की आखिरी गेंद पर फिलिप्स ने छक्का मारने की कोशिश में शॉट कवर पॉइंट की तरफ मार दिया। गेंद हवा में थी और मोईन अली गेंद के नीचे थे। इस बेहद से आसान कैच को मोईन अली ने छोड़ दिया। इसके बाद फिलिप्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 रन और अपनी टीम के लिए जोड़ लिए। एक समय लग रहा था कि वो अपनी टीम को मैच जीता देंगे, लेकिन दूसरे छोर से गिर रहे विकेट की वजह से न्यूजीलैंड मैच हार गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+