ENG vs NZ: केन विलियमसन की खेल भावना ने जीता फैंस का दिल, मैदान पर इस गलती के लिए बटलर से मांगी माफी
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज ग्रुप ए के मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइन में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला कांटे का था। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर आज शानदार फॉर्म में दिखे। उन्होंने 47 गेंदों में 73 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत ही इंग्लैंड की टीम 179 रन तक पहुंच पाई। आज का मुकाबला भले ही इंग्लैंड ने जीत लिया हो, लेकिन दिल तो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने जीत लिया। दरअसल, विलियमसन ने मैच के दौरान ऐसी खेल भावना दिखाई कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

क्या है मामला?
वैसे केन विलियमसन को दुनियाभर के सबसे सम्मानित क्रिकेटरों में गिना जाता है। एक बल्लेबाज और एक कप्तान के रूप में उनकी छवि एक शांत प्लेयर की है। कई मौकों पर विलियमसन को उनकी खेल भावना के लिए तारीफ मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में विलियमसन ने शानदार खेल भावना दिखाई। दरअसल, इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर बटलर ने मिचेल सेंटनर की गेंद पर एक्सट्रा कवर की तरफ शॉट खेला। विलियमसन ने कैच पकड़ने के लिए एक शानदार डाइव लगा दी, लेकिन तीसरे अंपायर ने कैमरे में चैक किया तो पता चला की गेंद विलियमसन के हाथ से छिटक गई थी
विलियमसन ने बटलर से मांगी माफी
थर्ड अंपायर का फैसला आने के बाद विलियमसन एक सीनियर और समझदार प्लेयर के तौर पर बटलर की ओर बढ़े और उनसे माफी मांगी। यह वाक्या कैमरे में कैद हो गया। इसे देख ग्राउंड में मौजूद दर्शक भी विलियमसन की खेल भावना के कायल हो गए। आपको बता दें कि इसी तरह का एक वाक्या भारत-पाकिस्तान के मैच में भी देखने को मिला था, जब अश्विन ने शान मसूद का डाइविंग कैच लेने की अपील की थी, लेकिन अंपायर ने इसे ठुकरा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications