न्यूजीलैंड के खिलाफ जोस बटलर की कप्तानी पारी, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
Jos Buttler: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने पहले बल्लेबाजी करने फैसला लिया। टीम की कमान खुद कप्तान बटलर ने अपने हाथ में ली और बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 47 गेंदों र 73 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस पारी में जॉस बटलर ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि इस दौरान जॉस बटलर को दो जीवनदान मिले। दोनों ही जीवनदान का बटलर ने जमकर फायदा उठाया और इंग्लैंड के स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील करने में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि जॉस बटलर अपना 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। इयोन मोर्गन के बाद बटलर दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Recommended Video
इसके साथ ही जॉस बटलर टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जॉस बटलर के नाम टी-20 विश्वकप में 2468 रन हैं। बटलर के बाद इंग्लैंड के लिए टी-20 विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इयोन मोर्गन के नाम है। उन्होंने कुल 2458 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर एलेक्स हेल्स का नाम आता है, उनके नाम कुल 1940 रन हैं। वहीं चौथे नंबर पर डेविड मलान हैं, उन्होंने कुल 1745 रन अपने नाम किए हैं।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में कुल 179 रन का स्कोर खड़ा किया है। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जॉस बटलर के अलावा सिर्फ एलेक्स हेल्स ही अच्छी बल्लेबाजी कर सके। एलेक्स हेल्स ने 40 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में हेल्स ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। बटलर और हेल्स के बाद सिर्फ लियाम लिविंगस्टोन ने 14 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की बात करें तो लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट तीनों ही काफी महंगे साबित हुए। फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 40 रन दिए और उनके नाम कोई विकेट नहीं रहा। टिम साउदी ने 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। हालांकि न्यूजीलैंड के दोनों ही स्पिन गेंदबाज इश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर ने किफायदी गेंदबाजी की। सोढ़ी ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वहीं सैंटनर ने 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया।












Click it and Unblock the Notifications