NZ vs ENG: विकेटों की झड़ी के बाद रनों का अंबार, ब्रूक-रूट ने शतक जड़ किया गेंदबाजों पर वार
NZ vs ENG 2nd Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की टीम ने 300 से अधिक रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के लिए एक बार फिर हैरी ब्रूक बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

NZ vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक लगातार टीम के लिए बल्ले से रनों की बौछार कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी हैरी ब्रूक बल्ले से कहर बरपा रहे हैं। हैरी ब्रूक के साथ-साथ जो रूट ने भी अपनी फॉर्म पकड़ ली है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने का काम किया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 315 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है दूसरा टेस्ट
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। पहले दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टिम साउथी का यह फैसला टीम के लिए फायदेमंद भी साबित हुआ। न्यूजीलैंड ने महज 21 रन के स्कोर पर इंग्लैंड के तीन अहम बल्लेबाजों को आउट कर दिया। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड लिए हैरी ब्रूक और जो रूट ने शानदार शतक लगाने का काम किया।

हैरी ब्रूक और जो रूट ने जड़ा शतक
बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 65 ओवर का खेल खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपने पहले तीन विकेट सिर्फ 21 के स्कोर पर गंवा दिए थे। जैक क्रॉली 2, बेन डकेट 9 और ओली पोप 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद हैरी ब्रूक और जो रूट ने नाबाद 294 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर पर 300 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना शतक भी पूरा किया।

जमकर चल रहा है हैरी ब्रूक का बल्ला
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 29वां शतक लगाया। इंग्लैंड को मुश्किल हालात से निकालकर इन दोनों ही बल्लेबाजों ने मजबूच स्थिति में पहुंचा दिया है। ब्रूक 6 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 750 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक भी निकला है। ब्रूक का टेस्ट करियर शानदार रहा है। वह धीरे-धीरे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज बनते जा रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ में खरीदा था। इस साल आईपीएल में भी हैरी ब्रूक बल्ले से धमाल करते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications