ENG vs IRE: इंग्लैंड की टीम में नये खिलाड़ी का डेब्यू, दोस्त को मिलेंगे 51 लाख से ज्यादा रुपये
ENG vs IRE: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। एक इंग्लिश क्रिकेटर का डेब्यू हुआ है।

ENG vs IRE, Josh Tongue friend to win money: आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने एक नए खिलाड़ी का डेब्यू कराया है। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम में शामिल खिलाड़ियों के बारे में टॉस के समय जानकारी सामने आई। इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन में 25 साल के खिलाड़ी जोश टंग को भी शामिल किया गया। (Photo: Sky Sports)
यह बात अहम नहीं है कि एक नये खिलाड़ी का डेब्यू हुआ है बल्कि उनके डेब्यू से परिवार के दोस्त को 50000 पाउंड की राशि मिलेगी। यह बड़ी खबर है। जोश टंग तेज गेंदबाज के रूप में टीम का हिस्सा हैं। उनका एक पारिवारिक दोस्त पब मालिक है और उसने टंग के बारे में पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।
टिम पाइपर नामक शख्स ने बता दिया था कि एक दिन जोश इंग्लैंड की टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे। यह बात उस समय के एही जब जोश की उम्र महज 11 साल की थी। अब उनकी आयु 25 साल है और टेस्ट डेब्यू भी हो गया है। इस तरह टिम के ऊपर पैसों की बारिश होने वाली है।
आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच चार साल पहले भी एक टेस्ट मुकाबला खेला गया था।
इंग्लैंड और आयरलैंड की प्लेइंग 11
इंग्लैंड: बेन डकेट, ज़क क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, जैक लीच
आयरलैंड: जेम्स मैककोलम, पीटर मूर, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम












Click it and Unblock the Notifications