'बुमराह ने कमाई है इज्जत', पहली बार उछाला टॉस, विरले होते हैं टेस्ट के तेज गेंदबाज कप्तान
बर्मिंघम, 1 जुलाई: भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने स्टैंडिंग कप्तान जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है। बुमराह श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भारत के उप कप्तान थे और रोहित शर्मा को कोविड होने के कारण वे सर्वसम्मति से विदेशी धरती पर टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए। यह पहली बार है जब बुमराह किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उनके सामने वह इंग्लैंड टीम है जो हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतकर आ रही है।

लीडर के तौर पर बुमराह की तारीफ की
बुमराह जिस मैच में कमान संभाल रहे हैं वह पिछले साल हुई श्रंखला का अंतिम हिस्सा है जिसमें भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। अब भारतीय टीम हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं और उन्होंने एक कप्तान, एक लीडर के तौर पर बुमराह की तारीफ की है। भारत ने पहले टेस्ट मैच में टॉस हारा है और इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टीम में उनको काफी इज्जत मिली है- द्रविड़
इसी दौरान द्रविड़ ने एजबेस्टन में ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि बुमराह खेल को बहुत अच्छी तरीके से सोचते हैं, वह परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझते हैं। द्रविड़ ने सोनी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि वह काफी सोचने वाले इंसान हैं, खेल को बहुत अच्छे से समझते हैं। टीम में उनको काफी इज्जत मिली है जो एक एक लीडर के लिए बहुत जरूरी है।
जब आप लंबे समय तक करते हैं तो गेंदबाजी में बदलाव करना, फील्डिंग में बदलाव करना ऐसी चीजें हैं जो समय के साथ और अच्छी हो जाती हैं। यह एक नई चुनौती है।

विरले होते हैं टेस्ट मैचों के कप्तान
इसके अलावा द्रविड़ ने यह भी कहा कि एक गेंदबाज के लिए टीम की कमान संभालना इतना आसान नहीं होता क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में आप काफी लंबे स्पेल डालते हैं और उसके लिए बहुत प्रयास और बहुत वर्क लोड की जरूरत होती है।
इसी वजह से दुनिया में बहुत ही कम तेज गेंदबाज कप्तान बनाए जाते हैं। इस वक्त केवल ऑस्ट्रेलियाई पेट कमिंस ही एकमात्र टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाल रहे हैं। इससे पहले भारत के कपिल देव टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं।

तेज गेंदबाज के लिए कप्तानी करना आसान नहीं है,
बुमराह टॉस के समय काफी शांत लग रहे थे और उन्होंने कहा कि वे खुश हैं, भले ही टॉस का जो भी नतीजा है। उन्होंने आगे कहा कि तेज गेंदबाज के लिए कप्तानी करना आसान नहीं है, उसको बाकी चीजों के अलावा अपनी गेंदबाजी के बारे में भी सोचना होता है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (कप्तान)












Click it and Unblock the Notifications