ENG vs AUS: इंग्लैंड टीम को मिला एक नया कप्तान, जोस बटलर को कर दिया रिप्लेस

ENG vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम को टी20 सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज से पहले टीम को एक बड़ा झटका भी लगा है। रेगुलर कप्तान के बाहर होने पर एक नया कप्तान टीम को लीड करने वाला है। ईसीबी ने इसकी पुष्टि कर दी है। टी20 सीरीज में कुल 3 मुकाबले खेले जाने हैं।

टीम के रेगुलर कप्तान जोस बटलर की चोट फिर से उभरकर सामने आई है और उनको बार होना पड़ा है। इस वजह से टीम में उनकी जगह जेमी ओवरटन को टीम में शामिल कर लिया गया है। उनके अलावा जॉर्डन कॉक्स को कवर के तौर पर शामिल किया गया है।

england cricket team

बटलर के बाहर होने पर टीम की कमान फिल साल्ट के पास रहेगी। यह सीरीज 11 सितंबर से साउथेम्प्टन के यूटिलिटा बाउल में खेली जाएगी। यह फैसला टी20 विश्व कप 2024 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में इंग्लैंड की निराशाजनक हार के बाद लिया गया है।

2023 और 2024 में वनडे और टी20 विश्व कप दोनों में खराब प्रदर्शन के बावजूद बटलर को चयनकर्ताओं का समर्थन प्राप्त था। हालांकि उनकी बार-बार होने वाली चोट के कारण हुई है। द गार्जियन के अनुसार, अगर बटलर समय पर ठीक नहीं होते हैं तो हैरी ब्रूक को वनडे टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

ईसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों प्रारूपों के लिए टीमों की घोषणा की है। टी20 टीम में फिल साल्ट, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, रीस टॉपली और जॉन टर्नर शामिल हैं।

वनडे टीम में जोस बटलर (फिटनेस पर निर्भर), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, जोश हल, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट (यदि बटलर अनफिट हैं), जेमी स्मिथ, रीस टॉपले और जॉन टर्नर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+