मोहम्मद अजहरुद्दीन पर फिर लगा क्रिकेट में करप्शन का आरोप, ED ने कार्रवाई करते हुए पूछताछ को बुलाया
क्रिकेट में करप्शन की कहानी पुरानी है। कई खिलाड़ी इसके कारण बैन भी हुए हैं। भारत में भी 20 साल पहले फिक्सिंग का भूचाल आया था। इस बार क्रिकेट बॉडी में भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला सामने आया है। पूर्व भारतीय कप्तान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से समन जारी किया गया है।
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को ईडी ने समन जारी किया है। उनके ऊपर धन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। वह हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं, जांच एजेंसी ने उनको पेश होने के लिए कहा, हालांकि वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

स्टेडियम में सामना खरीदने को लेकर जारी की गई धन राशि का मामला है। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली के अलावा छतरियों की खरीद के लिए 20 करोड़ की धन राशि आवंटित हुई थी। इसमें हेराफेरी करने की बात सामने आई है।
प्रवर्तन निदेशालय ने मामले में जांच आगे बढ़ाने का फैसला लेते हुए अजहरुद्दीन को भी समन भेजा है। अजहर को आज ही जांच में सहयोग के लिए आने को कहा गया लेकिन उन्होंने समय माँगा है। ईडी की तरफ से अब अजहर को नया समन भेजा जाएगा। देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या निकलकर आता है। अजहरुद्दीन का नाम दो दशक पहले एक बड़े मैच फिक्सिंग स्कैंडल में आया था, उनको बीसीसीआई ने बैन भी कर दिया था। बाद में कोर्ट ने उनको बरी किया था।












Click it and Unblock the Notifications