एशेज बुरी तरह हारने के बाद अंग्रेज खिलाड़ियों की होटल पार्टी हुई चर्चित, ECB ने शुरू की जांच
नई दिल्लीः एशेज सीरीज हारने के बावजूद पार्टी कर रहे जो रूट और जेम्स एंडरसन जैसे खिलाड़ियों ने दुनिया को हैरान किया है। ये समझ के पर है जिस एशेज के लिए अंग्रेज बचपन से मरे जाते हैं वे उसको इतनी बुरी तरह से हारने के बाद पार्टी कैसे कर रहे हैं? वह भी जो रूट और जेम्स एंडरसन जैसे सम्मानित खिलाड़ी, जो इंग्लैंड के युवाओं के लिए रोल मॉडल है। या अंग्रेज इस पार्टी में हार का गम भुलाकर कुछ समय नशे की दुनिया में मशगूल रहना चाहते थे? अब ये सब बातें तभी पता चलेगी जब मामले की ढंग से जांच होगी और ईसीबी ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

अभी ये नहीं पता कि ये जांच इस बात की है कि ऐसी पार्टी क्यूं की जिसे पुलिस को ही आकर बंद करना पड़ा या फिर इस बात की है कि एशेज हारने के बाद भी ऐसे बेशर्मों की तरह पार्टी करने का क्या तुक था। फिलहाल तो खबर यही है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने होबार्ट में इंग्लैंड के टीम होटल में कप्तान जो रूट और अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के सुबह के समय शराब पीने की जांच शुरू की है।
रिपोर्टों के अनुसार, तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, एलेक्स केरी, ट्रैविस हेड और नाथन लियोन को भी एक वीडियो में देखा गया था। यह इंग्लैंड टीम के होबार्ट होटल में एशेज के जश्न का मामला है।
ईसीबी ने कहा, "सोमवार की सुबह के दौरान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमों के सदस्यों ने होबार्ट में होटल के टीम क्षेत्रों में ड्रिंक पी।"
बयान में कहा गया, "होटल प्रबंधन को एक होटल के मेहमानों से शोर की शिकायत मिली और जैसा कि ऑस्ट्रेलिया में आम बात है, स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।"
"जब होटल प्रबंधन और तस्मानियाई पुलिस ने जाने के लिए कहा गया, तो खिलाड़ी अपने-अपने होटल के कमरों में लौट आए। इंग्लैंड ने पार्टी के लिए किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगी है।"
खिलाड़ियों को कम से कम चार पुलिस अधिकारियों से उलझते हुए देखा गया जिन्होंने उन्हें पार्टी बंद करने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications