IPL 2024: केकेआर ने आईपीएल के लिए किया टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंकाई खिलाड़ी को किया शामिल

KKR Replacement News: आईपीएल 2024 से पहले केकेआर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। केकेआर ने एक रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। गस एटकिंसन की जगह श्रीलंका के खिलाड़ी को शामिल किया गया है। केकेआर ने एक बयान जारी करते हुए इस खबर की पुष्टि की है।

केकेआर की तरफ से बताया गया है कि श्रीलंका के खिलाड़ी दुश्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया गया है, वह 50 लाख रुपये बेस प्राइस के साथ लाये गये हैं। चमीरा के पास आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है और वह तीनों टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

chameera

इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी में थे। पिछली बार आईपीएल में वह 2022 में खेले थे। उस समय उनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। अब एक बार फिर से उनके पास आईपीएल में जलवा दिखाने का मौका आया है।

पिछले साल दिसम्बर में हुई नीलामी में केकेआर ने एटकिंसन को खरीदा था। उनको 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में शामिल किया गया था। एटकिंसन के पास आईपीएल में खेलने का कोई अनुभव भी नहीं है। नीलामी के दौरान चमीरा को 50 लाख बेस प्राइस में भी कोई खरीदार नहीं मिला था।

चोट के कारण कुछ समय तक श्रीलंकाई टीम से बाहर रहने के बाद चमीरा फिर से खेलने के लिए तैयार हैं। हाल ही में यूएई में हुई टी20 लीग में वह खेले थे। इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई टीम के लिए भी उनको खेलने का मौका मिला था। इस वजह से केकेआर ने उनको अपनी टीम में शामिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+