इंग्लैंड को पटखनी देने वाला खिलाड़ी वर्ल्ड कप से बाहर. श्रीलंका की टीम में मैच विनर की एंट्री

England vs Sri Lanka, 25th Match: पिछली बार की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को हराकर श्रीलंका की टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। श्रीलंका ने इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। 5 में से दो मैच जीतने के बाद श्रीलंका की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें भी बरकरार है। श्रीलंका की कोशिश आने वाले मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की होगी।

श्रीलंका को बड़ा झटका: वर्ल्ड कप के बीच में श्रीलंका को एक बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा चोट के कारण बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ लाहिरू कुमार ने जबर्दस्त गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। लाहिरू ने इंग्लैंड के खिलाफ विकेट चटकाए थे। लाहिरू कुमार के चोटिल होने से श्रीलंका टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। श्रीलंका को आने वाले दिनों में बड़े मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में श्रीलंका की टीम के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।

Dushmantha Chameera 1

दुष्मंथा चमीरा को मिली जगह: दुष्मंथा चमीरा को श्रीलंका की टीम में शामिल कर लिया गया है। लाहिरू कुमारा की जगह दुष्मंथा चमीरा आने वाले मुकाबले में टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में अहम मुकाबले से पहले ट्रेनिंग के दौरान बाई जांघ में लाहिरू कुमारा को चोट लग गई जिसके बाद वह वर्ल्ड कप से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं।

श्रीलंका टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दुष्मंथा चमीरा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजया डी सिल्वा, महीश तीक्षाना, दुनिथ वेल्लालागे, कसुन राजिथा, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा और चमिका करुणारत्ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+