चहल के हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप लगाने वाला आरोपी बन चुका है हेड कोच, अब होगी पूछताछ

नई दिल्ली, 10 अप्रैल: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने हाल में बड़ा खुलासा किया। ये हैरान करने वाली बात थी जब पता चला की आईपीएल 2013 में चहल को नशे में धुत एक क्रिकेटर ने 15वीं मंजिल से लटका दिया था। इससे पहले चहल ने कुछ महीने पूर्व यह भी खुलासा किया था उनके साथ चैम्पियंस लीग 2011 में भी एक गलत बर्ताव हुआ जब कीवी क्रिकेटर जेम्स फ्रेंकलिन और ऑस्ट्रेलियाई एंड्रयू सायमंड्स ने उनके हाथ-पैर बांध दिए थे और फिर काफी देर बाद सफाईकर्मी ने चहल को मुक्त कराने का काम कराया क्योंकि दोनों खिलाड़ियों को चहल का मुंह भी बांधकर उनको अकेले छोड़ दिया था।

आज जेम्स फ्रेंकलिन डरहम के हेड कोच हैं

आज जेम्स फ्रेंकलिन डरहम के हेड कोच हैं

आज जेम्स फ्रेंकलिन डरहम के हेड कोच हैं। इंग्लिश काउंटी डरहम चहल के आरोपों के बाद फ्रेंकलिन से बात करेगी। डरहम काउंटी ने बताया है कि वे इस तथ्य के बारे में हेड कोच से बात करेंगे ताकी और भी फैक्ट सामने आ सकें।

फ्रेंकलिन को 2019 की शुरुआत में डरहम कोच नियुक्त किया गया था और उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में न्यूजीलैंड के लिए 31 टेस्ट, 110 एकदिवसीय और 38 टी20 मैच खेले। इसके अलावा फ्रेंकलिन ने 2011 और 2012 के सीजनों में मुंबई इंडियंस के लिए 20 मैच खेले हैं।

डरहम ने मामले पर अपने कोच से बात करेगा

डरहम ने मामले पर अपने कोच से बात करेगा

डरहम ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को भेजे एक बयान में कहा, "हम 2011 में इस घटना के आसपास की हालिया समाचार रिपोर्टों से वाकिफ हैं, जिसमें हमारे स्टाफ के एक सदस्य का नाम है। कर्मचारियों से जुड़े किसी भी मामले के साथ, क्लब तथ्यों को निर्धारित करने के लिए सभी पक्षों के साथ निजी तौर पर बात करेगा।"

चहल के आरोपों ने क्रिकेट बिरादरी को झकझोर दिया

चहल के आरोपों ने क्रिकेट बिरादरी को झकझोर दिया

इस बीच, चहल के आरोपों ने क्रिकेट बिरादरी को झकझोर दिया है और बहुत सारे विशेषज्ञ चहल से मांग कर रहे हैं कि वह नशे में धुत मुंबई इंडियंस के साथी का नाम बताए जिसने उन्हें लटकाया था। दरअसल चहल के साथ यह सब आईपीएल 2013 में तब हुआ जब मुंबई इंडियंस की मैच के बाद की पार्टी चल रही थी। ये पार्टियां भूतकाल में बदनाम रही हैं।

हालांकि चहल स्पष्ट कर चुके हैं कि वे उस खिलाड़ी का नाम नहीं बताएंगे पर इस घटना के चलते 2011 का वह मामला भी फिर से खुल गया जिसके बारे में चहल ने महीनों पहले ही बता दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+