1740 दिन बाद संजू सैमसन ने किया कमाल, दमदार शतक जड़ खटखटाया भारतीय टीम का दरवाजा
Sanju Samson hits a first-class century: भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दौरान भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे। यशस्वी जायसवाल को छोड़ कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। हालांकि, ऑलराउंडर आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकालने का काम किया। दूसरी तरफ संजू सैमसन ने दलीप ट्रॉफी में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है।
संजू सैमसन ने जड़ा शानदार शतक
संजू सैमसन ने दलीप ट्रॉफी के दौरान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना 11वां शतक जड़ दिया। इंडिया डी के लिए खेलते हुए सैमसन ने सिर्फ़ 101 गेंदों पर 106 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल थे। यह शतक सैमसन के लिए एक ऐसे समय पर आया जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। हाल ही में अपने फॉर्म में खराब दौर से गुज़र रहे संजू सैमसन के लिए यह शतक कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकती है।

टेस्ट टीम में मिल सकती है जगह
चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। लेकिन दलीप ट्रॉफी में संजू सैमसन के शतक ने भविष्य के टेस्ट मैचों में उनके शामिल होने का एक मजबूत दावेदार बना दिया है। सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सामने टेस्ट प्रारूप में उनके चयन पर विचार करने के लिए एक मजबूत तर्क भी पेश किया।
1740 दिन बाद किया ये कमाल
बांग्लादेश के खिलाफ़ खेल रही भारतीय टीम से बाहर होने के बावजूद सैमसन के दलीप ट्रॉफी में प्रदर्शन को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। दबाव में बनाया गया उनका शतक मैदान पर उनके करेक्टर को दर्शाता है। संजू सैमसन ने 1740 दिन यानि चार साल और नौ महीने बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कोई शतक लगाया है। संजू सैमसन की इस परफॉर्मेंस की फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले दिसंबर 2019 में बंगाल के खिलाफ़ अपने आखिरी फर्स्ट क्लास शतक के लगभग चार साल बाद संजू सैमसन ने आखिरकार अपना 11वां शतक जड़ दिया है। यह बड़ी उपलब्धि लंबे समय के इंतजार के बाद मिली है। मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर और राहुल चाहर जैसे मजबूती गेंदबाजी के आगे सैमसन ने यह शतक लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications