दलीप ट्रॉफी के लिए टीमों का ऐलान, रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह इन दिग्गजों को सौंपी कमान
Duleep Trophy 2024 Squads Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को आगामी दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2024) के लिए टीमों का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट भारत के घरेलू रेड-बॉल सीज़न की शुरुआत का प्रतीक होगा, जोकि 5 सितंबर को अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) और बेंगलुरु में शुरू होगा।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम गायब
बीसीसीआई की चयन समिति ने दलीप ट्रॉफी, 2024-2025 के पहले दौर के लिए टीमों की घोषणा की। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन सहित भारत के स्टार खिलाड़ियों के नाम गायब हैं। दलीप ट्रॉफी के जरिए युवा और उभरती प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलता है।

शुभमन गिल को मिली टीम A की कमान
टीम ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, विदवथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत।
अभिमन्यु ईश्वरन बने टीम B के कप्तान
टीम बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी ( फिटनेस के अनुसार), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, एन जगदीसन (विकेटकीपर) आर साई किशोर, मोहित अवस्थी।
ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी टीम C की कमान
टीम सी: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल ( विकेटकीपर), संदीप वारियर।
ये भी पढ़िए- बांग्लादेश सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिला धांसू बॉलिंग कोच! अब मोर्ने मोर्कल संभालेंगे कमान
श्रेयस अय्यर की अगुवाई में खेलेगी टीम D
टीम डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार।












Click it and Unblock the Notifications