ये खिलाड़ी बना DPL 2025 का नया सुपरस्टार! हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, 5 दिनों के भीतर दूसरी बार हुआ ऐसा

DPL 2025 Arjun Rapria: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) सीजन 2 के रोमांचक मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 15 रन से हराया। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया और बारिश के कारण इसे 16 ओवर प्रति टीम तक सीमित कर दिया गया। इस मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के दाएं हाथ के मिडियम पेसर अर्जुन रापड़िया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

अर्जुन रापड़िया ने लिया हैट्रिक (DPL 2025 Arjun Rapria)

उन्होंने 24वें लीग मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर अपनी उपलब्धि दर्ज की। यह इस सीजन की दूसरी हैट्रिक थी, इससे पहले 12 अगस्त को स्पिनर राहुल चौधरी ने पहला रिकॉर्ड बनाया था। बारिश के कारण यह मैच 16-16 ओवर का था। रापड़िया को टीम के कप्तान ने 9वें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया। पहले ओवर में वह महंगे साबित हुए और 25 रन खर्च कर दिए। इससे पहले 12 अगस्त को स्पिनर राहुल चौधरी ने न्यू दिल्ली टाइगर्स की ओर से खेलते हुए हैट्रिक ली थी। पांच दिन के भीतर यह कमाल दोबारा देखने को मिला है।

DPL 1

2 ओवर में झटक लिए 3 विकेट

लेकिन 15वें ओवर में उन्होंने कमाल कर दिया। उन्होंने अपनी दूसरी ओवर की 3 गेंदों पर 3 विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। उन्होंने आदित्य भंडारी, प्रांशू विजयरन और सिमरजीत सिंह को पवेलियन भेजा। रापड़िया ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए और 30 रन दिए। इस दौरान उनके ओपनर साथी यश धुल ने 51 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे। युगल सैनी ने भी 63 रन बनाकर टीम का स्कोर मजबूत किया।

यश धुल ने जड़ा शतक

वहीं अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान यश धुल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए किंग्स के लिए मजबूत आधार तैयार किया। उन्होंने 56 गेंदों में 101 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी आक्रामक और शानदार बल्लेबाजी की मदद से सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 198 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया।

यश धुल की पारी ने दिलाई जीत

यश धुल के शतक के साथ युगल सैनी ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाई। उन्होंने 28 गेंदों में 63 रन बनाए और अपनी आक्रामक पारी से टीम को महत्वपूर्ण गति दी। सैनी की बल्लेबाजी ने किंग्स को 16 ओवर में 197/7 तक पहुँचाने में मदद की। जवाब में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने शानदार शुरुआत की। अर्नव बुग्गा ने 13 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि सार्थक रंजन ने 26 गेंदों में 52 रन ठोककर टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने पहले पांच ओवरों में 85 रन जोड़े। लेकिन किंग्स ने बीच के ओवरों में अपने गेंदबाजों के दम पर वापसी की।

सिमरजीत सिंह, जॉन्टी सिधू और तेजस बारोका ने महत्वपूर्ण विकेट लेकर स्ट्राइकर्स की गति को रोका। धीरे-धीरे स्ट्राइकर्स की पारी लड़खड़ाने लगी। सार्थक रंजन, यजास शर्मा, यश दबास और वैभव कांडपाल के विकेट गिरने के बाद स्ट्राइकर्स पर दबाव बढ़ गया। अंत तक वे अपने तेज शुरुआत को जारी नहीं रख सके और 16 ओवर में 182/9 पर ढेर हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+