IPL 2204: क्या जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या में नहीं होती बात? मैदान पर क्या देखने को मिला

IPL 2024: हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद से मुंबई इंडियंस में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। मुम्बई इंडियंस को दो मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है और रोहित शर्मा के फैन्स भी नाराज हैं। ऐसा भी नजर आ रहा है कि मुंबई की टीम के कुछ सदस्य भी हार्दिक से नाराज हैं।

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के मुख्य गेंदबाज हैं लेकिन पिछले दोनों मैचों में उनको नई गेंद के साथ नहीं लाया गया है। हार्दिक पांड्या खुद पहले मैच में नई गेंद के साथ आए थे। इसके बाद उनकी आलोचना हुई थी। खबरों के अनुसार इस समय मुंबई इंडियंस दो खेमों में बंटी हुई है।

bumrah and hardik pandya

बुमराह से नहीं होती हार्दिक की बात?

मुंबई इंडियंस के अब तक हुए दोनों मैचों को देखा जाए, तो यह दिखाई देता है कि हार्दिक से बुमराह का मनमुटाव है। दोनों के बीच मैदान पर बातचीत नहीं देखी गई है। अगर कोई बात हुई भी है, तो बॉडी लेंगुएज अलग ही रही है। बुमराह को हार्दिक पांड्या से दूर ही देखा गया है।

रोहित और बुमराह की दोस्ती

रोहित शर्मा और बुमराह को इस आईपीएल में बातचीत करते हुए देखा गया है। हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में भी दोनों एक-दूसरे से मैदान पर बात कर रहे थे। रोहित के अलावा बुमराह की बातचीत किसी अन्य खिलाड़ी के साथ होते नहीं दिखी है। यही हाल रोहित का रहा है, वह भी चुपचाप खड़े रहते हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में पिटाई के बाद हार्दिक ने रोहित शर्मा से मदद मांगी थी और रोहित ने फील्ड सेट की थी। इसके अलावा दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं दिखती।

रोहित शर्मा को लेकर कयास

सोशल मीडिया पर लोगों के कयास हैं कि हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब ही रहने वाला है और सीजन के बीच में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जाएगा। हालांकि ये सब सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं। दैनिक जागरण की रिपोर्ट की मानें, तो बुमराह और सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी रोहित खेमे से हैं। ईशान किशन का नाम हार्दिक पांड्या खेले से जुड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+