कोहली खेलेंगे 100वां टेस्ट, लेकिन रहेगी ये कमी, गावस्कर ने बताया
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। कोहली अपना 100वां टेस्ट 4 मार्च 2022 को श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेलने जा रहे हहैहं। वहीं बीसीसीआई ने फैसला सुनाया है कि बिना दर्शकों के स्टेडियम में मैच करवाया जाएगा। पीसीए कोषाध्यक्ष आरपी सिंगला ने शनिवार को पुष्टि की कि प्रशंसकों को मोहाली के प्रतिष्ठित स्टेडियम से श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट देखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिंगला ने कहा कि यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश के तहत लिया गया है।

वहीं सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए बताया, "आप कोई भी मैच जब खेलते हैं तो आप चाहते हैं कि वहां दर्शकों से उमड़ी भीड़ हो। भारत हाल के दिनों में बिना किसी भीड़ के खेला है। कोई भी कलाकार, चाहे वह अभिनेता हो, क्रिकेटर हो, भीड़ के सामने आकर प्रदर्शन करना चाहता है। कोहली के लिए 100वां टेस्ट बहुत खास है, लेकिन निराशा भरी बात यह है कि भीड़ नहीं होने जा रही है, लेकिन मुझे लगता है कि निर्णय अधिक हित में लिया गया है। मोहाली और उसके आसपास के मामले बढ़ गए हैं, जहां मैच खेला जाने वाला है।"
यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने बढ़ाई कोहली की टेंशन, 4 साल बाद बोली दिल की बात
हालांकि फैंस निराश हैं कि उन्हें मोहाली में मैच नहीं देखने का माैका नहीं मिलेगा। यह कहते हुए कि धर्मशाला में दर्शकों के साथ चल रही T20आई सीरीज खेली गई, प्रशंसकों ने इस पर सवाल उठाया है। अहमदाबाद ने इस महीने की शुरुआत में विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भीड़ की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन में सीरीज के अंतिम मैच के लिए प्रशंसकों की संख्या कम थी।












Click it and Unblock the Notifications