‘शतक पूरा नहीं होने से निराश हूं, आखिर में घबराहट हो रही थी’, रोमांचक जीत के बाद बोले Shikhar Dhawan

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 3 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 23: भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 3 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्विंस पार्क ओवल के मैदान पर खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में रोमांचक 3 रन से मिली जीत दर्ज की। मैच में कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और 97 के निजी स्कोर पर आउट हुए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि शतक पूरा नहीं कर पाने का अफसोस है।

ये भी पढ़ें- रोमांचक मैच में भारत अंतिम गेंद पर जीता, वेस्टइंडीज के फाइटबैक ने दोगुना किया मजा

बन सकता था 18वां शतक

बन सकता था 18वां शतक

धवन भारतीय पारी के 34वें ओवर में स्पिनर गुडाकेश मोती की गेंद पर 99 गेंदों में 97 रन आउट हुए। शमार ब्रूक्स ने बैकवर्ड प्वाइंट पर उनका शानदार कैच पकड़ा। पोस्ट मैच सेरेमनी में जब भारतीय कप्तान से उनके शतक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''मैं शतक पूरा नहीं कर पाने से निराश हूं, लेकिन टीम की ओेर से अच्छा प्रयास था। हमने आखिर में अच्छा स्कोर बनाया।''

शिखर धवन अगर 3 रन और बनाने में सफल हो जाते, तो एकदिवसीय क्रिकेट में ये उनका 18वां शतक होता। बता दें कि 36 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी ने पिछली 21 वनडे पारियों से कोई शतक नहीं लगाया है।

हमेशा सीखते रहना जरूरी

हमेशा सीखते रहना जरूरी

मैच में भारत को 3 रन से रोमांचक जीत मिली। इसको लेकर धवन ने कहा, ''अंत में घबराहट हो रही थी क्योंकि मैच इस मोड़ पर पहुंचने की उम्मीद नहीं की थी। हमने अंत तक अपना धैर्य बनाए रखा। हमने अपने फाइन लेग को पीछे किया, जिसका हमें फायदा मिला। हमारी बात यही हुई थी कि जितना संभव हो सके हम बड़ी बाउंड्री का उपयोग करें। हम सीखते रहना चाहते हैं और टूर्नामेंट के बाकी मैचों में खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं।''

साझेदारी बनाना बहुत अहम

साझेदारी बनाना बहुत अहम

मैच में शिखर धवन के अलावा युवा ओपनर शुभमन गिल (64) और उपकप्तान श्रेयस अय्यर (54) ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की। दोनों खिलाड़ियों ने कप्तान धवन का पूरा साथ निभाया। शिखर ने आगे कहा, ''मैंने यहां पर अपनी पारी का लुत्फ लिया। यह पिच पर गेंद रूककर आ रही थी। हम जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो यही सोच रहे थे कि साझेदारी बनानी है। शुभमन और मैंने, या मैंने और श्रेयस ने यही काम किया।''

पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी

पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 105 गेंदों पर 119 रन जोड़े। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान धवन और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 97 गेंदों पर 94 रन जोड़े। भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन का स्कोर बनाया। विंडीज की ओर से मोती और अल्जारी जोसेफ को 2-2 विकेट मिले।

आखिरी ओवर में चाहिए थे 15 रन

आखिरी ओवर में चाहिए थे 15 रन

मेजबान टीम को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी। क्रीज पर अकील होसेन और रोमारियो शेफर्ड मौजूद थे और गेंद मोहम्मद सिराज के हाथों में थी। सिराज ने पूरे ओवर में 11 रन खर्च किए और टीम इंडिया को आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर धमाकेदार जीत दिलाई। विंडीज की ओर से काइल मेयर्स (75) टॉप स्कोरर रहे। जबकि अकील (32) और शेफर्ड 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की जीत में मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट चटकाए। सीरीज का दूसरा वनडे रविवार, 24 जुलाई को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+