अभी भी धधक रही है देश के लिए खेलने की आग, टीम इंडिया में वापसी चाहता है ये फिनिशर
नई दिल्लीः भारत के विकेट कीपर बलेबाज दिनेश कार्तिक टीम इंडिया में आने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनका कहना है कि केवल भारतीय क्रिकेट टीम में फिर से खेलने के लिए ही लक्ष्य बना रहे हैं। दिनेश कार्तिक हाल के समय में कई बार कमेंट्री करते हुए देखे गए और उसके बाद माना जा रहा था की यह खिलाड़ी धीरे-धीरे अपने क्रिकेट करियर को समाप्त करने के बाद नई पारी शुरू करेगा लेकिन कार्तिक का मनाना है कि कमेंट्री का काम केवल पार्टटाइम है जबकी उनका असली मकसद विश्व कप में जगह बनाना है।

दिनेश कार्तिक चाहते हैं वापसी-
दिनेश कार्तिक ने 2004 में भारतीय क्रिकेट में एंट्री की थी और तब लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान माइकल वान को जिस तरह से स्टंप किया था उसके बाद लगा था की खिलाड़ी में कफी संभावना बाकी है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की भारतीय टीम में एंट्री ने पुरा खेल ही बदल दिया। धोनी की उपस्थिति में कार्तिक के लिए मौके बनाने बहुत ही मुश्किल थे इसके बावजूद उनको थोड़ी बहुत जो भी मौके मिले उसमें उन्होंने प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन वह एक फिनिशर के तौर पर कंसिस्टेंसी नहीं दिखा पाए।

देश के लिए खेलने की आग धधक रही है- कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया है कि वह फिर से अपने देश के लिए खेलना चाहते हैं और यही उनका आखिरी आखिरी लक्ष्य है। वे कहते हैं मैं रोज प्रैक्टिस और ट्रेनिंग कर रहा हूं और इस समय अपने गोल की ओर बढ़ने के लिए जो भी संभव है वह कर रहा हूं। अगले 3 साल मेरे लिए केवल क्रिकेट को खेलने के बारे में है और मैं ऐसा करने के लिए सब कुछ करूंगा। मैं खेलना पसंद करता हूं।
बता दें कि T20 वर्ल्ड कप इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है जहां पर दिनेश कार्तिक अपनी नजरें जमाए बैठे हैं और उनका कहना है कि उनके अंदर अभी भी देश के लिए खेलने की आग धधक रही है।

फिनिशर की भूमिका पर नजर-
कार्तिक कहते हैं यहां तक कि पिछले T20 वर्ल्ड कप में भी फिनिशर की भूमिका पर सवाल रहा और मैं इसी रोल में अपनी नजरें जमाए बैठा हूं। अगर आप समय के साथ मेरे आंकड़े और परफॉर्मेंस देखे तो मैंने एक फिनिशर के तौर पर भारतीय टीम और फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए बहुत खराब प्रदर्शन नहीं किया। दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जहां वे रन नहीं बना सके थे जबकि उन्होंने 24 गेंदों का सहारा लिया था। दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी 2019 में खेला था।












Click it and Unblock the Notifications