'दिनेश कार्तिक या संजू सैमसन', पूर्व पाक कप्तान ने बताया आयरलैंड दौरे पर कौन होगा भारत का विकेटकीपर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में इस साल खेले जाने वाले टी20 विश्वकप को लेकर भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के ओपनिंग स्लॉट में चल रही जंग से चयनकर्ताओं का ध्यान फिलहाल विकेटकीपर के रोल पर चला गया है, जिसके लिये फिलहाल भारतीय टीम में 5 विकल्प मौजूद हैं। इनमें से 3 खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेल रहे हैं, वहीं पर आयरलैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में 2 और नये नाम भी शामिल हैं। लेकिन इन सभी खिलाड़ियों में से किस क्रिकेटर को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज मिलेगी इस पर सवाल बना हुआ है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिये ईशान किशन, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी गई है और फिलहाल तीनों ही टीम में खेल रहे हैं। जहां पर पंत को विकेटकीपिंग के रोल के लिये मुख्य विकल्प माना जा रहा था लेकिन बेहतर बल्लेबाजी करने की वजह से ईशान किशन और दिनेश कार्तिक को प्लेइंग 11 में बतौर बल्लेबाज जगह मिली है।
और पढ़ें: 'तुम्हे कैसे पता वो विश्वकप में नहीं खेलेगा', सुनील गावस्कर ने कार्तिक को लेकर गंभीर पर साधा निशाना
जहां पर आयरलैंड दौरे की बात करें तो ईशान किशन इस दौरे पर भी सलामी बैटर की भूमिका निभाते नजर आयेंगे तो वहीं पर पूर्व पाकिस्तान कप्तान राशिद लतीफ ने आयरलैंड दौरे को लेकर बताया है कि दिनेश कार्तिक और संजू सैमसन में से कौन सा खिलाड़ी बतौर विकेटकीपर टीम में खेलता नजर आयेगा।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए राशिद ने कार्तिक की जमकर तारीफ की है और कहा है कि निचले क्रम में आकर वो जिस तरह से खेलते हैं वैसा प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में विकेटकीपर बैटर्स से बहुत ही कम देखने को मिलता है। उनका मानना है कि आयरलैंड सीरीज के दौरान दिनेश कार्तिक ही भारतीय टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।
और पढ़ें: Ranji Trophy: बंगाल को रौंद फाइनल में पहुंचा मध्यप्रदेश, मुंबई ने 47वीं बार किया क्वालिफाई
उन्होंने कहा,'विश्व क्रिकेट की बात करें तो विकेटकीपर काफी शानदार प्रदर्शन करते नजर आते हैं। सैमसन टॉप ऑर्डर में काफी अच्छा प्रदर्शन करते नजर आये थे लकेिन जब आप मझले निचले क्रम पर नजर डालते हैं तो दिनेश कार्तिक से बेहतर कोई और नजर नहीं आता है। उनके आंकड़े उन्हें प्लेइंग 11 का प्रबल दावेदार बनाते हैं। यह बहुत मुश्किल है। उन्होंने यह आरसीबी के लिये भी कर के दिखाया और बहुत कम विकेटकीपर ही यह कर पाने में कामयाब हो पाते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications