KL Rahul के फ्लॉप शो पर दिनेश कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बल्लेबाजी में सुधार नहीं हुआ तो...
Dinesh Karthik on KL Rahul: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। लेकिन इस सीरीज के दोनों ही मुकाबलों में कप्तान केएल राहुल बुरी तरह से फ्लॉप रहे।

Dinesh Karthik on KL Rahul: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का फॉर्म इन दिनों उनका साथ नहीं दे रहा है। साल 2022 के अधिकतर मुकाबलों में केएल राहुल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। यही वजह है कि अब टीम में उनकी मौजूदगी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्रिकेट के कई दिग्गज टेस्ट में राहुल की जगह किसी दूसरे ओपनर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ था बुरा हाल
रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण केएल राहुल को बांग्लादेश के खिलाफ टीम की कमान सौंपी गई थी। केएल राहुल की कप्तानी में टीम ने सीरीज पर कब्जा जमाया, लेकिन बल्ले से राहुल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन जब भारतीय टीम 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सभी को उम्मीद थी कि राहुल कम से कम चौथी पारी में रन बनाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वह सबसे पहले आउट होकर पवेलियन लौट गए।

राहुल को लेकर कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी
राहुल के इस खराब फॉर्म को लेकर अब चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। हर कोई राहुल की फॉर्म पर चिंता व्यक्त कर रहा है। भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भी केएल राहुल की फॉर्म को लेकर चिंता जाहिर की है। कार्तिक ने कहा कि राहुल की बल्लेबाजी औसत 30 की है और वह 40 से ज्यादा टेस्ट खेल चुके हैं। भारतीय खिलाड़ियों में 40 टेस्ट और 30 का एवरेज सबसे कम है। ओपनर के लिहाज से ये काफी खराब आंकड़े हैं, जहां राहुल को सुधार करने की जरूरत है।

बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी में बनाने होंगे रन
अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में होने वाले बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी में अब केएल राहुल पर सबकी नजरें रहेगी। क्रिकबज पर बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि केएल राहुल को आने वाले सीरीज में रन बनाने होंगे। कार्तिक ने कहा कि मुझे लगता है कि वो ऑस्ट्रेलिया सीरीज में पक्का अच्छा प्रदर्शन करना शुरू करेंगे। अगर वहां भी चीजें सही नहीं हुईं तो फिर राहुल के लिए टीम में जगह बचाना मुश्किल हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications