BCCI का नया नियम आने पर भी धोनी IPL में नहीं खेल पाएंगे, जानिए क्या है नियम और कैसे है माही के लिए परेशानी
MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल में एक नियम को फिर से लागू करने पर विचार कर रहा है, जिसके तहत कम से कम पांच साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों को अनकैप्ड माना जाएगा। इस बदलाव की घोषणा 2025 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले की जा सकती है।
पहले आईपीएल सीजन में शुरू किया गया यह नियम 2021 में उपयोग में कमी के कारण बंद कर दिया गया था। हालाँकि, हाल ही में आईपीएल फ्रैंचाइज़ी मालिकों और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच हुई बैठक के दौरान यह फिर से सामने आया, खबरों के अनुसार जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इसकी वापसी की वकालत की। हालांकि बाद में चेन्नई की तरफ से कहा गया कि बीसीसीआई ने ही इस पर बात की थी, हमारी तरफ से ऐसा कुछ नहीं था।

माना जा रहा है कि इस नियम के लागू होने से चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा होगा क्योंकि धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रखा जा सकेगा और उनको रिटेन करने की लागत में कमी आएगा। माही ने 2020 में 15 अगस्त के दिन संन्यास की घोषणा की थी।
उस हिसाब से देखा जाए, तो माही को अभी चार साल संन्यास को हुए हैं और अगले साल उनके पांच साल होंगे। अगर आईपीएल अप्रैल में शुरू होता है, तो माही के 5 साल पूरे नहीं हो पाएंगे, ऐसे में उनको शायद अनकैप्ड वाली कैटेगरी में रखना मुश्किल होगा। अगर पूरे पांच साल को लेकर नियम लागू किया जाएगा, तो माही को अनकैप्ड नहीं माना जा सकेगा क्योंकि उनके पांच साल 15 अगस्त 2025 को पूरे होंगे।
31 जुलाई की बैठक के दौरान अन्य फ्रैंचाइजी से सीमित समर्थन के बावजूद बीसीसीआई इस नियम को वापस लाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। न्यूज 18 के अनुसार एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि नियम के वापस आने की प्रबल संभावना है। पिछले महीने हुई बैठक के दौरान इस पर विस्तार से चर्चा की गई थी और खिलाड़ियों के लिए नियम घोषित होने पर इसे वापस लाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications