क्या विराट कोहली और अनुष्का भारत छोड़ हमेशा के लिए लन्दन शिफ्ट हो गए? जानें क्या है पूरी सच्चाई
Virat Kohli and Anushka Sharma: भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप में विक्ट्री परेड के बाद विराट कोहली नहीं रुके और वह देश छोड़कर सीधा लंदन पहुँच गये। वहां उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पहले से ही हैं। अब कुछ खबरें भी सामने आ रही हैं और दावे भी हो रहे हैं।
दावे किये जा रहे हैं कि भारतीय क्रिकेटर कोहली और अनुष्का शर्मा देश छोड़कर बाहर बसने की योजना बना रहे हैं। यहाँ तक कहा जा रहा है कि दोनों अब हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो गए हैं और भारत में रहने का कोई प्लान नहीं है लेकिन आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया।

कोहली और अनुष्का अब भारत में नहीं रहेंगे, इसे लेकर पुख्ता तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। हालांकि यह सच है कि दोनों अभी लंदन में हैं। दोनों के बेटे का जन्म भी वहां हुआ था लेकिन वहां बसने की खबरों को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
दावे यहाँ तक किये जा रहे हैं कि कोहली ने लंदन में भी अपना घर खरीद लिया है। भारत में उनके पास काफी प्रोपर्टी है। अनुष्का शर्मा अपने बेटे अकाय के जन्म से पहले ही लंदन चली गई थीं। बेटे के जन्म के समय ही कोहली टीम से ब्रेक लेकर लंदन चले गए थे। वहां दोनों के रहने की योजना है या घर खरीद चुके हैं, इन बातों की सच्चाई सामने नहीं आई।
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद कोहली ने अनुष्का शर्मा को कॉल किया था। दोनों की वीडियो कॉल से बात हुई थी। अनुष्का शर्मा वहां नहीं गई थीं क्योंकि उनका बेटा अभी छोटा है। कोहली भारत में विक्ट्री सेलिब्रेशन के बाद लंदन चले गए हैं। अब देखना है कि उनके वहां शिफ्ट होने की खबरों में कितनी सच्चाई है। फ़िलहाल तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications