आरजे महविश के साथ युजी चहल का रिलेशनशिप कन्फर्म? क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पोस्ट से दिया बड़ा संकेत

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash: धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से युजवेंद्र चहल को आरजे महविश के साथ काफी देखा जाता रहा है। आरजे भी चहल को पसपोर्ट करने के लिए ग्राउंड पर पहुँच जाती हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान दोनों दुबई स्टेडियम में भी एक साथ नज़र आए थे और फोटो वायरल हुए थे।

इस बीच पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के दौरान आरजे महविश स्टेडियम में मौजूद थीं और वह पंजाब की टीम को चीयर्स करती हुई दिखाई दीं। जब भी पंजाब के गेंदबाज विकेट ले रहे थे और बल्लेबाज धमाकेदार अंदाज में शॉट्स खेल रहे थे, तो महविश की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था।

yuzvendra chahal and rj mahvash
Photo Credit: RJ Mahvash Instagram

चहल ने अपने इन्स्टाग्राम में उस स्टोरी को लगाया है, जिसे महविश ने भी लगाया है। दोनों का एक साथ फोटो सामने आया है। शायद मैच से पहले या बाद में यह फोटो क्लिक किया होगा। चहल ने पंजाब किंग्स की टी-शर्ट पहनी हुई है। इस स्टोरी को देखने के बाद यह तय हो गया कि चहल के सपनों की रानी आरजे महविश ही हैं।

इस बीच तहलका तो तब मच गया जब स्टेडियम से महविश ने पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने वाला फोटो डाला और तुरंत चहल का कमेन्ट इस पर आ गया। युजवेंद्र चहल ने इस पोस्ट पर कुछ ऐसा लिख दिया, जिससे लगभग यह कन्फर्म हो गया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

महविश ने कैप्शन में लिखा कि अपने लोगों को उतार-चढ़ाव में सपोर्ट करने के लिए और उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े होने के लिए यह फोटो। हम सब आपके साथ हैं। इसके साथ महविश ने चहल को टैग भी कर दिया और फिर जो हुआ, उसे देखकर हर कोई हैरान था।

चहल ने कमेन्ट किया और लिखा कि आप लोग मेरी रीढ़ हो। मेरे अंदर हमेशा आत्मविश्वास जगाए रखने के लिए धन्यवाद। इस कमेन्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया और महविश ने पिन भी कर दिया। कई लोगों ने चहल के इस संकेत को रिलेशनशिप कन्फर्म होना भी मान लिया।

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि मैच कल समाप्त हो गया था और महविश ने फोटो आज पोस्ट किये हैं। ऐसे में मैच के बाद दोनों के मुलाक़ात हुई होगी। चहल के हाथ में ट्रोली बैग जैसा कुछ दिख रहा है। शायद वह अगले पड़ाव की तरफ जाने को रेडी हुए थे और महविश से मुलाक़ात उसी समय हुई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+