राशिद खान को 10 करोड़ देने वाली खबर पर रतन टाटा ने तोड़ी चुप्पी, खुद ट्वीट कर बताई सच्चाई

World Cup 2023, Ratan Tata: अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इंग्लैंड के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को भी पटखनी दिया। पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तान की टीम ने इसका जमकर जश्न मनाया। अफगानिस्तान ने वनडे इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को शिकस्त देकर इतिहास रचा। इस जीत के बाद अफगानी खिलाड़ी राशिद खान ने मैदान पर जमकर डांस किया। भारतीय पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने भी राशिद का साथ दिया।

रतन टाटा ने तोड़ी चुप्पी: अफगानिस्तान के इस जीत के बाद एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। दरअसल ऐसा दावा किया जा रहा था की दिग्गज भारतीय कारोबारी और टाटा संस पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान को 10 करोड रुपए दिया है। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई और लोगों ने इस पर विश्वास भी कर लिया। अब इस पर रतन टाटा ने चुप्पी तोड़ दी है।

Ratan Tata 1

खबरों को बताया गलत: मामला बढ़ता देख रतन टाटा ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है। सोमवार को अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से रतन टाटा ने एक ट्वीट शेयर करते हुए इन सब खबरों की गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके नाम से झूठी खबरें फैलाई जा रही है। अपने पोस्ट में रतन टाटा ने लिखा कि मैंने आईसीसी या फिर किसी भी क्रिकेट फैकल्टी को किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना इनाम देने को लेकर कभी कोई सुझाव नहीं दिया है।

क्रिकेट से नहीं कोई लेना-देना: उन्होंने लिखा कि सच बताऊं तो मेरा क्रिकेट से दूर-दूर तक कोई लेना देना ही नहीं है। मैं क्रिकेट से किसी तरह का कनेक्शन नहीं रखता हूं। इस तरह की वायरल हो रही खबरें पूरी तरह से निराधार है। बता दें कि राशिद खान अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी हैं। राशिद खान आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। राशिद खान भारत में अपनी गेंदबाजी के कारण चर्चाओं में बने रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+