T20 World Cup 2024: हार्दिक पांड्या ने शुभमन गिल के साथ किया अपमानजनक व्यवहार? वायरल Video देख हैरान हुए फैंस

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए यह एक शानदार शुरुआत थी, क्योंकि उन्होंने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में आयरलैंड को आठ विकेट से हराया। न्यूयॉर्क में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के बाद रोहित शर्मा और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 2024 टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई।

सोशल मीडिया पर वायरल है पांड्या और गिल की ये क्लिप
इस मैच के कुछ दिनों बाद अब सोशल मीडिया पर एक क्लिप सामने आई है जिसमें भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का शुभमन गिल के प्रति व्यवहार दिखाया गया है।

hardik pandya

फैंस को अपमानजनक लगा पांड्या का व्यवहार
वायरल हो रही क्लिप में, हार्दिक को बाउंड्री रोप के पास एक बोतल से पानी पीते हुए देखा जा सकता है, जबकि शुभमन गिल दूसरी ओर उनके साथ चल रहे होते हैं, लेकिन जैसे ही गेंदबाज अपनी लय में होता है, हार्दिक अचानक बोतल गिल की ओर फेंक देते हैं। फैंस को हार्दिक पांड्या का यह व्यवहार काफी अपमानजनक लगा, जिसके बाद यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन के जरिए अपनी बात कही।

यहां देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: जसप्रीत बुमराह ने टी-20I क्रिकेट में रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये नया रिकॉर्ड

इससे पहले भी पांड्या ने किया था ये काम
ये पहली बार नहीं है जब हार्दिक पांड्या अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में आए हैं। इसस पहले इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान का फ्रैंचाइज़ी के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी के साथ व्यवहार भी फैंस को पसंद नहीं आया था। आईपीएल 2024 में एमआई बनाम एसआरएच मैच के एक वीडियो में, पांड्या को लसिथ मलिंगा का अनादर करते देखा गया था, जो फ्रैंचाइज़ी के गेंदबाजी कोच हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+