T20 World Cup 2024: जसप्रीत बुमराह ने टी-20I क्रिकेट में रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये नया रिकॉर्ड
T20 World Cup, IND vs IRE: टी-20 वर्ल्ड कप का 9वां सीजन हर नए मुकाबले के साथ रोमांचक होता जा रहा है, और ये उत्साह तब और चरम पर पहुंच जाता है, जब मैदान पर टीम इंडिया हो। आयरलैंड के खिलाफ जब भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलने उतरी तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड
दरअसल, भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने यह उपलब्धि न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के पहले मैच के दौरान हासिल की।

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड
बुमराह ने मैच के अपने पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया, जिससे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके मेडन ओवरों की संख्या 11 हो गई। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार (10 मेडन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ओवरऑल इस लिस्ट में सबसे ज्यादा ओवर मेडेन फेंकने का विश्व रिकॉर्ड युगांडा के फ्रैंक सुबुगा (17 ओवर) के नाम दर्ज है।
भारत बनाम आयरलैंड मैच में क्या हुआ?
भारत बनाम आयरलैंड मैच की बात करें तो बुधवार को न्यूयॉर्क में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के बाद रोहित शर्मा और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 2024 टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई। रोहित 52 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और भारत ने 15 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा हुए चोटिल? भारतीय कप्तान ने हेल्थ पर दिया बड़ा अपडेट
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, शिवम दुबे।
आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग,बेंजामिन व्हाइट, नील रॉक, ग्राहम ह्यूम।












Click it and Unblock the Notifications