IPL 2024: धोनी का इस सीजन सबसे अनोखा कारनामा, जानने के बाद आप भी हो जाएंगे हैरान

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी संभवतः आईपीएल में अपना अंतिम सीजन खेल रहे हैं लेकिन उनकी बल्लेबाजी में दमखम वही नजर आ रहा है। धोनी ने इस सीजन कम ही बल्लेबाजी की है लेकिन जब भी मौका आया है, उन्होंने अपना धमाका किया है। एनरिक नॉर्टजे और हार्दिक पांड्या की धुनाई उन्होंने की।

इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हर बार अंतिम ओवरों में ही बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं और दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से चौके और छक्के उसी रफ्तार से आते हैं, जैसे पहले आया करते थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आज माही ने 2 गेंद में 5 रन बनाए।

ms dhoni

इस सीजन माही ने 7 पारियों में बल्लेबाजी की है और हर बार वह नॉट आउट लौटे हैं। उनको एक बार भी आउट नहीं किया जा सका है। धोनी ने इस सीजन अपना सर्वाधिक स्कोर नाबाद 37 रनों का बनाया है। इस पारी में उन्होंने एनरिक नॉर्टजे को आड़े हाथों लिया था। इसके अलावा एक बार उन्होंने नाबाद 28 रन बनाए हैं। हार्दिक पांड्या को उन्होंने लगातार 3 छक्के जड़े थे।

इस सीजन धोनी के आंकड़े देखने लायक रहे हैं। उन्होंने 37, 1, 1, 20, 28, 4, 5 रनों के स्कोर बनाए हैं। खास बात यह है कि वह अंत में बैटिंग करने के लिए आए और आउट नहीं हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 260 का रहा है। हर कोई धोनी के इन आंकड़ों को देखकर हैरान है।

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और रहाणे (9) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। यहाँ से रुतुराज गायकवाड़ और डैरिल मिचेल ने मोर्चा संभाल लिया। मिचेल फिफ्टी जड़ने के बाद 52 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया।

गायकवाड़ खेलते चले गए और टिके रहे। दुर्भाग्य से वह इस सीजन का अपना दूसरा शतक पूरा नहीं कर पाए। गायकवाड़ ने 54 गेंदों में 98 रनों की पारी खेली। अंत में शिवम दुबे का बल्ला बोला और उन्होंने 20 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर टीम को 3 विकेट पर 212 तक पहुंचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+