DHONI ने किया नए सफर का ऐलान, पहली बार करने जा रहे सभी बड़े खुलासे, जानिए क्या है पूरा मामला

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को उन्होंने अपनी कप्तानी में पांच बार टाइटल दिलाया है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान इंटरव्यू देते हुए या किसी मुद्दे पर बोलते हुए कम ही दिखाई देते हैं। फैन्स उनकी झलक देखने के लिए आतुर रहते हैं।

इस बीच धोनी ने कुछ नया करने की योजना पर काम किया है और फैन्स को ख़ुशी से झूमने का मौका मिलने वाला है। वह ओपनली कई मुद्दों पर बोलने वाले हैं। इसमें क्रिकेटिंग विवाद, उनकी आलोचना करने वालों को जवाब या कई चीजें हो सकती हैं।

ms dhoni

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी पॉडकास्ट डेब्यू कर रहे हैं। धोनी राज शमानी के बहुप्रतीक्षित शो पर अपने पॉडकास्ट डेब्यू के लिए नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिससे क्रिकेट और डिजिटल मीडिया समुदायों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। माही फैन्स के लिए इससे अच्छी खबर हो नहीं सकती।

राज शमानी अपने पॉडकास्ट के लिए जाने जाते हैं, कई बड़े चेहरों का इंटरव्यू उन्होंने किया है। इस दौरान धोनी का एप्लीकेशन भी आने वाला है। इस चर्चा के दौरान ही धोनी के नए एप्लीकेशन की लॉन्चिंग होने वाली है। इस एप का नाम भी DHONI होगा।

MS Dhoni के पॉडकास्ट को लेकर हिंट

राज शमानी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस एपिसोड को लेकर हिंट दिया। उन्होंने कहा कि यह पॉडकास्ट एक बहुत खास दिन पर बड़ा सरप्राइज देने के लिए है। इसे देखकर फैन्स का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। उनको बेसब्री से इंतजार है।

MS Dhoni का पॉडकास्ट कहां देख सकते हैं

जो फैन्स इस ऐतिहासिक बातचीत का हल पल देखना चाहते हैं, उनके लिए पॉडकास्ट कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगा. दर्शक राज शमानी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के अलावा कई फेमस प्लेटफॉर्म Spotify और Apple Podcasts पर भी इसे सुन सकते हैं। DHONI ऐप को Google Play और Apple Store दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+