Dhanashree Verma: धनश्री झगड़ा करके करती थीं चहल से बड़ी डिमांड, क्या थी वह चीज़ जिसका हुआ खुलासा
Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच अनबन के बाद तलाक हो गया और अब दोनों की राह अलग है। दोनों के बीच चार साल तक रिश्ता रहा और बाद में तलाक हो गया। चहल ने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि धनश्री के साथ लड़ाई होने पर यह क्या मांग करती हैं।
झलक दिखला जा शो के दौरान धनश्री कंटेस्टेंट थीं और चहल भी उनके साथ थे। वहां उन्होंने एक चौंकाने वाली बात बताई थी। चहल बाद में अपनी बात से मुकर भी गए थे। उन्होंने कहा था कि जब हम दोनों के बीच लड़ाई होती है, तो धनश्री डायमंड मांगती हैं।

शो में मिस्ट्री वर्ड वाले प्लकार्ड पर कुछ शब्द थे। उनको टर्न करके दिखाना था और इस पर एक शब्द डायमंड आया था। चहल ने इसे लेकर कहा कि यह वही है जिसके लिए आप डिमांड करती हो। बाद में धनश्री ने पूछा कि ऐसा कब हुआ? तब चहल ने कहा कि नहीं आप ऐसा कुछ नहीं मांगती हो, वह अपनी बात से पलट जाते हैं। धनश्री ने कहा कि जब भी लड़ाई होती है, तो आप कुछ न कुछ डिमांड करते हो। मुझे माफ़ी चाहिए होती है, मेरी डिमांड यही रहती है।
हालांकि चहल और धनश्री के तलाक की खबरें काफी चल रही हैं लेकिन दोनों में से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। चहल अपने काम में और धनश्री अपने काम में व्यस्त है। हाल ही में वह किसी शूट के लिए गई थीं। चहल अपने आगामी आईपीएल सीजन की तैयारी में लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications